'क्या हुआ तेरा वादा' को मिली अच्छी ओपनिंग
सोनी पर 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से धूम मचाने वाली मोना सिंह बड़े दिनों बाद टीवी के किसी भी शो पर अवतरित हुई है, जिसका नाम है 'क्या हुआ तेरा वादा' जिसका कल से यानी 30 जनवरी से प्रसारण शुरू हो गया है। जिसको जबरदस्त ओपनिंग मिली है। लोगों को मोना सिंह का काम पसंद आया है।
आपको बता दें कि जस्सी जैसी में काम करने के बाद मोना रियलटी शो की प्रतिभागी बनी और उन्होंने उसकी मेजबानी भी की। डांस प्रतियोगिता झलक दिखला जा में मोना विजेता भी रहीं और बाद में उन्होंने इस सीरीज की मेजबानी की। इसके अलावा मोना राजू हिरानी की '3 इडियट' फिल्म में दिखाई दी थीं।
सोनी पर प्रसारित होने वाले 'क्या हुआ तेरा वादा' शो का निर्माण एकता कपूर ने किया है। इस धारावाहिक में मोना ने खुद के नाम से किरदार निभा रही है जबकि अभिनेता पवन शंकर, प्रदीप सिंह की भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
