Shock..सुनील का नाम देख..कपिल ने बदल दी अपनी लाइन..बड़ा हंगामा..
सोनी टीवी ने कपिल शर्मा को 100 एपिसोड पूरे होने की खुशी में सुनील ग्रोवर का धन्यवाद देने को कहा था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।आखिर क्यों।
हाल ही में कपिल शर्मा ने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इसके जश्न के दौरान कपिल ने सबके सामने अपनी टीम को धन्यवाद कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज हमारे शो का 100 एपिसोड है। हमारे सभी दर्शकों का शुक्रिया।
सभी सेलिब्रिटी और आॅन स्टेज और बैक स्टेज सभी का शुक्रिया। जो लोग हमारे साथ हैं और जो नहीं हैं उनका भी शुक्रिया।टेलीकास्ट हुए एपिसोड में हम सभी ने कपिल की यह बात सुनी। लेकिन पर्दे के पीछे कहानी में नया ट्विस्ट सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोनी चैनल की तरफ से खास तौर पर कपिल को एक हिदायत दी गई थी। ताकि द कपिल शर्मा शो की इमेज सकारात्मक दिखें। कपिल को 100 एपिसोड के शूटिंग से पहले कहा गया था कि शूटिंग के दौरान सुनील ग्रोवर,चंदन प्रभाकर,अली असगर,सुंगधा मिश्रा का नाम लेकर उन्हें धन्यवाद देने के लिए कहा गया था।

लेकिन कपिल ने बिना किसी का नाम लिए एक ही बार में यह कह दिया कि मैं सभी का शुक्रिया करता हूं जो लोग यहां पर मौजूद नहीं है। कपिल ने अंत समय में शूटिंग के दौरान पूरी स्क्रिप्ट ही बदल दी।
उन्होंने बिना कुछ कहे सुनील,चंदन और अली असगर से दूरी बना ली। इससे जाहिर होता है कि सुनील से माफी मांगने के बावजूद कपिल की नाराजगी कपिल से बनी हुई है।
इससे हम सभी वकिफ है कि कपिल ने अपने ट्विटर एकाउंट से चंदन प्रभाकर और अली असगर को अन फॅालो कर दिया था।बहरहाल, चलिए जानते हैं कि कपिल और सुनील विवाद के बाद की कई अफवाहें जिनके सच होने के आसार कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications