कपिल शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर, बंद होने जा रहा है द कपिल शर्मा शो? जानिए कारण!
जब भी हम फ्री होते हैं या टेंशन मिटाने की कोशिश करते हैं तो सोनी टीवी का मशहूर शो द कपिल शर्मा शो देखने बैठ जाते हैं। इस देश में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसको इस शो से प्यार नहीं है। कॉमेडियन कपिल शर्मा हर दिल पर राज करते हैं। लेकिन आपसे कहा जाए कि ये शो अब बंद होने वाला है तो आपका रिएक्शन क्या होगा? जी हां ये सच है कि कपिल शर्मा का शो सोनी टीवी बंद करने वाला है।
इस शो पर कीकू शरादा, शिमोना, कृष्णा अभिषेक, चंदन और भारती सिंह जैसे शानदार कलाकार हैं जो कि सभी को मस्त कर देते हैं। ईटी टाइम्स की एक खबर की मानें तो ये शो फरवरी महीने के बीच सप्ताह में बंद हो सकता है।

इसके पीछे कई कारण सामने आए हैं। एक तो ये है कि कोविड 19 के कारण शो में लाइव ऑडियंस नहीं आ रही है और ना ही फिल्में रिलीज हो रहीं जिस कारण सितारे भी शो पर नहीं आ रहे हैं।
ऐसे में मेकर्स ने ये फैसला किया है कि ये शो हमेशा के लिए नहीं बल्कि कुछ महीनों के लिए बंद किया जाएगा। इसके अलावा खबर है कपिल की पत्नी गिन्नी शर्मा भी प्रेगनेंट हैं और कपिल शर्मा उनको वक्त भी देना चाहते हैं।
कपिल शर्मा के फैंस को किसी तरह की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ ही समय में ये धमाकेदार शो फिर से सबके सामने आने वाला है। कपिल शर्मा करीब 3 महीने बाद फिर से वापसी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications