फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा नहीं होगा बंद ,करोड़ों का दांव,सुसाइड की कोशिश !
कपिल शर्मा के भद्दी गालियां देने के बाद इस खबर की चर्चा जोरों पर है कि फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा जल्द बंद हो सकता है। 8 अप्रैल रविवार को द कपिल शर्मा शो का पुराना एपिसोड टेलीकास्ट किया गया।
शो के साथ इस बात की सूचना दी गई कि कपिल के अस्वस्थ होने के कारण नया एपिसोड टेलीकास्ट नहीं किया गया। लेकिन इस बीच यह खबर आ रही है कि कपिल शो बंद करना चैनल के लिए आसान नहीं है।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार सोनी टीवी कपिल शो बंद करने के बारे में भी नहीं सोच रही है। इसके पीछे करोडो़ं रुपए हैं। जी हां,कपिल के शो पर स्पॅान्सर्स का पैसा लगा हुआ है।
11 बड़े स्पॅानसर्स से चैनल ने करीब 20 करोड़ रुपए लिए हैं। कपिल के शो में फैंस के लिए गिफ्ट की फरमार है। सोनी ने भी शो में अपना पैसा लगाया हुआ है।ऐसे मे कपिल शो को बंद करना चैनल के लिए अभी संभव नहीं है।
मुमकिन है कि कपिल के बिना फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा की टीम शूटिंग शुरू कर सकती है। गौरतलब है कि कपिल की एक्स गर्लफ्रेंड ने खुलासा किया है कि कपिल की दिमागी हालत ठीक नहीं है वह सुसाइड भी कर सकते हैं।
बहरहाल,कपिल शर्मा पहले भी कई बार बड़ी कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुके हैं। डालिए एक नजर।
''कपिल शर्मा ने गाली गलौच ने नहीं किया,ये सब उनकी गर्लफ्रेंड ने किया है''


Click it and Unblock the Notifications
