सोनी लिव पर 'चुट्ज़पाह': वरूण शर्मा का OTT डेब्यू, खोले रिलेशनशिप के राज़

वरुण शर्मा को सोनी लिव पर अपने वेब शो 'चुट्ज़पाह' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि यह ओटीटी स्पेस में उनका डेब्यू है। अभिनेता को शो में अपने प्यारे से किरदार के लिए बड़ी प्रशंसा मिल रही है, जो अपनी ऑन-स्क्रीन सह-कलाकार तान्या मानिकतला के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है।

वरूण शर्मा ने बताया, "मेरा मृगदीप लांबा (शो के सह-लेखक और कॉन्सेप्ट क्रिएटर) और निर्माता दिनेश विजान के साथ एक लंबा जुड़ाव रहा है इसलिए चुट्ज़पाह' पर काम करना घर वापसी जैसा था ट्रेलर में आपने जो देखा, उसके अलावा भी बहुत कुछ है, जिसे आप महसूस कर पाएंगे और उससे जुड़ पाएंगे।"

sony-liv-web-series-chutzpah-varun-sharma-confesses-about-his-relationship-secrets

अपने निजी जीवन के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने कहा, "लंबे समय से मेरा लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप नहीं रहा है, लेकिन जब मैं कॉलेज में था तब मेरा एक रिलेशनशिप रह चुका है। मुझे लगता है कि इसका अपना आकर्षण और कमियां - खूबियां हैं। मेरी व्यक्तिगत राय में, आप इसकी तुलना केवल शारीरिक संबंध, अपने प्रियजन के साथ व्यक्तिगत रूप से मिलना, कॉफी और रात के खाने के लिए बाहर जाने से नहीं कर सकते हैं। वह एहसास अतुलनीय है। "

वरूण ने आगे बताया, "मेरे दिमाग में हमेशा यही बात रहती थी कि लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को कैसे मैनेज करते हैं। शो में काम करने के बाद मुझे इसे बेहतर तरीके से समझने का मौका मिला। मैंने अपने दोस्तों और उनके निजी अनुभवों से कुछ अच्छे और बुरे एक्सपीरियंस सुने हैं। मेरा किरदार लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है। एक अभिनेता के तौर पर मुझे उस एहसास को पर्दे पर जीना था। यह फिर से एक ऐसा अनुभव था जिसे मैंने आज तक स्क्रीन पर एक्सप्लोर नहीं किया है।"

अपने टाइटल पर खरा उतरते हुए, नए ज़माने के इस वेब शो का ट्रेलर हर किसी के जीवन में इंटरनेट और सोशल मीडिया की प्रासंगिकता को दर्शाता है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। 'चुट्ज़पाह' को 23 जुलाई से केवल सोनी लिव पर देखना न भूलें!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X