KBC-5 में भी होंगे अमिताभ बच्चन!

पढ़े : आमिर को आवाज देंगे अमिताभ..
बिग-बी ने इस बारे में हुए नये अनुबंध को लेकर अपने ब्लॉग और ट्वीट में लिखा है कि कौन बनेगा करोड़पति के इस साल और अगले साल के सत्र लिए सोनी टीवी और उनके बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए हैं, हालांकि चैनल के सूत्रों ने फिलहाल इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
अमिताभ ने मकर संक्रांति के मौके पर अपने ब्लॉग पर लोगों को मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए इस बात का खुलासा किया है, उन्होंने लिखा, 'मेरे लिए यह दिन खास तौर पर उत्साहजनक रहा, अगर कोई इसे उत्साहजनक कहे तो, मैंने आज कौन बनेगा करोड़पति के इस साल और अगले साल के सत्र के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।'
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन केबीसी कौन बनेगा करोड़पति टीवी रियलिटी शो kaun banega crorepati kbc sony tv


Click it and Unblock the Notifications