सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर - सीजन 2’ खोजेगा ‘बेस्ट का नेक्स्ट अवतार’
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर फ्रेम्स प्रोडक्शन कंपनी के निर्माण में बने इंडियाज़ बेस्ट डांसर - सीजन 2 का प्रीमियर 16 अक्टूबर को होगा और यह हर शनिवार और रविवार, रात 8 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। मनीष पॉल के द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में, डांस के क्षेत्र में इंडस्ट्री के बेस्ट और जाने-माने नाम, मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस जजों के रूप में वापसी कर रहे हैं।
इंडियाज़ बेस्ट डांसर - सीजन 2, सबसे कठिन डांस रियलिटी शो बनने जा रहा है। शो के मेकर्स ने भी इसे हर कदम पर चुनौतीपूर्ण बनाया है। ऑडिशन से शुरुआत करते हुए कंटेस्टेंट्स को मुकाबले में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ 90 सेकंड्स में कम से कम 3 पावर मूव्स से जजों को इम्प्रेस करना होगा।

जैसे-जैसे घड़ी आगे बढ़ेगी, शो के जजेस यानी ई.एन.टी. विशेषज्ञ - मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस, कंटेस्टेंट्स के डांस में 'एंटरटेनमेंट' (मनोरंजन), 'न्यूनेस' (नयापन) और 'टेक्निक' (तकनीक) पर कड़ी नज़र रखेंगे। जहां मलाइका हर एक्ट में 'एंटरटेनमेंट' का आकलन करेंगी, वहीं गीता मूव्स में 'न्यूनेस' की तलाश करेंगी और टेरेंस 'टेक्निक' में परफेक्शन परखेंगे।
दूसरा चरण होगा मेगा ऑडिशन्स, जहां पहले राउंड में चुने गए कंटेस्टेंट्स को अगले राउंड में जाने के लिए जोड़ियों और तिकड़ियों में मुक़ाबला करना होगा। इसके बाद ग्रैंड प्रीमियर में जज टॉप 12 कंटेस्टेंट्स को बेस्ट बारह के रूप में घोषित करेंगे, जिनके पास आगे के सफर के लिए अपना-अपना एक मेंटर होगा। इन 12 प्रतियोगियों को इंडियाज़ बेस्ट डांसर का सबसे प्रतिष्ठित खिताब जीतने के करीब पहुंचने के लिए हर हफ्ते जजों और दर्शकों को समान रूप से प्रभावित करना होगा!
अगर आपको लगता है कि आप ये सब देख चुके हैं, तो ज़रा उस अद्भुत टैलेंट को देखने के लिए तैयार हो जाइए, जिसे ये शो सामने लाएगा। दूर-दराज़ के अनछुए क्षेत्रों तक पहुंच बनाने वाले डिजिटल ऑडिशन्स के साथ, इंडियाज़ बेस्ट डांसर - सीजन 2 ये दिखाएगा कि असल में कौन हैं लगन, समर्पण और पक्के इरादों के प्रतीक! दर्शकों को 16 अक्टूबर से हर हफ्ते दमदार परफॉर्मेंस और प्रेरक कहानियों का बेमिसाल संगम देखने को मिलेगा।
तो आप भी देश भर के बेस्ट टैलेंट को देखने के लिए इंडियाज़ बेस्ट डांसर - सीज़न 2 में शामिल हो जाइए, 16 अक्टूबर से हर शनिवार और रविवार, रात 8 बजे सिर्फ एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


Click it and Unblock the Notifications











