सोनी ने आमिर की फिल्म को दिये 40 करोड़ रूपए

दरअसल सोनी एंटरटेनमेंट ने आमिर की फिल्म के सारे प्रसारण अधिकार 40 करोड़ रुपए में अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट से खरीद लिये हैं। इतना ही नहीं खबर तो यह भी आई हा कि यह फिल्म लगभग 40 करोड़ में ही बनी है और अब तक इस फिल्म का टाइटल नहीं मिल पाया है।
अभी तक सबसे ज्यादा पैसे रितिक रोशन की फिल्म को मिले हैं। उनकी आने वाली फिल्म कृष 3 के 37 करोड़ रुपए मिले थे। आमिर की इस फिल्म को दो कंपनियां मिलकर बना रही हैं। जिसमें एक आमिर खान प्रॉडक्शंस है और दूसरी एक्सेल एंटरटनमेंट, रिलायंस एंटरटेनमेंट लिमिटेड इस फिल्म की डिस्ट्रिब्युटर कंपनी है।


Click it and Unblock the Notifications











