आख़िर क्यों होगा 'ब्याह हमारी बहू का'?

ब्याह हमारी बहू का सीरियल आधारित है क्रिश और रजनीबाला की प्रेम कहानी पर। गोपीकिशन उर्फ क्रिश को रजनीबाला को देखते ही पहली नज़र का प्यार हो जाता है और उसे महसूस होता है कि रजनीबाला ही वो लड़की है, जिसके साथ वो अपनी पूरी ज़िंदगी बिताना चाहता है।
क्रिश की पहले ही उसकी दोस्त पोलमी से सगाई हो चुकी है, वह पोलमी से रजनीबाला के बारे में बताता है, तो पोलमी खुद के बारे में ना सोचते हुए क्रिश से कहती है कि उसे अपने दिल की बात सुननी चाहिए।
इस तरह क्रिश और रजनीबाला की शादी हो जाती है और वहीं से शुरु होती है सीरियल की असली स्टोरी। शादी के बाद क्रिश और रजनीबाला की ज़िंदगी में किस तरह की मुश्किलें आती हैं और दोनों मिलकर किस तरह उन मुश्किलों को हल करते है यह सब एक बहुत ही खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है।
देखा जाए तो इस सीरियल की कहानी एक सपनों की तरह है पहली नज़र का प्यार, अमीर लड़का, एक खूबसूरत मगर ग़रीब लड़की और घर वालों की प्यार भरी तकरार। बहूओं पर आधारित अधिकतर सीरियल दर्शकों के दिलों पर राज कर चुके है अब देखना है कि सोनी कि ये नई बहू कितनों की फेवरेट हो पाती है।
सवाल आपसे- आपको क्या लगता है, आखिर कहानी में ऐसा क्या होगा, जो ससुराल वाले अपनी बहू का ब्याह एकदम बेटी जैसे करेंगे


Click it and Unblock the Notifications











