बुरी खबर,फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा को लेकर चैनल का बड़ा फैसला !
Recommended Video

कपिल शर्मा से जुड़ी कंट्रोवर्सी लगातार बढ़ती चली जा रही है। ऐसी खबर आयी है कि अब मामला सोनी चैनल और फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा के बीच गर्माहट पकड़ रहा है।
पिछले वीक शूटिंग ना होने के कारण द कपिल शर्मा शो के पुराने एपिसोड को टेलीकास्ट किया गया। ऐसी खबर है कि इस वीक कपिल के लिए शूटिंग करना आसान नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार कपिल ने तबीयत ठीक ना होने के कारण फिर से शूटिंग कैंसल कर दी है।

चैनल से जुड़े लोगों का कहना है कि कपिल को नोटिस भेज दिया जा चुका है। लेकिन चैनल के सामने बड़ी मुसीबत यह है कि कपिल भी अपने इस शो के निर्माता भी हैं। इस वजह से शूटिंग कब और कैसे करनी है ।
इसका फैसला ज्यादातर कपिल के हाथ में होता है। वहीं दूसरी तरफ शो में दर्शकों को मिलने वाले प्राइज से जुड़ी कंंपनियां सोनी चैनल पर लगातार दबाव बनाए रखी है।
ऐसे में कपिल कब और कैसे वापसी करते हैं इसका सभी को इंतजार है।फिलहाल कपिल को इस वक्त इस सारे मामले से बाहर आने के लिए स्पेस चाहिए।
बहरहाल,इन सभी एक्टर ने एक झटके में विवाद के बाद इस शो को छोड़ दिया है...


Click it and Unblock the Notifications
