सोनू सूद के रोडीज़ होस्ट बनने पर, क्या बोल गए प्रिंस नरूला- बॅालीवुड नहीं देखना, रणविजय जैसा कोई नहीं
टीवी शो रोडीज में काफी समय बाद एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस बार रणविजय सिंह की जगह रोडीज में नजर आयेंगे सोनू सूद। सोनू सूद ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी थी कि वह रोडीज का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित है। वहीं दूसरी तरफ रणविजय सिंह का शो में इस बार नजर नहीं आना उनके फैंस को काफी निराश कर सकता है।
रोडीज की पहचान रणविजय सिंह के बेबाक अंदाज से रही है अब इस पर सोनू सूद का क्या असर होगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा। इससे पहले एमटीवी रोडीज में मेंटॅार के तौर पर हर बार नजर आने वाले प्रिंस नरूला ने सोनू सूद को लेकर एक ऐसी प्रतिक्रिया दी है जिससे कई फैंस नाराज हो सकते हैं।

कोरोना के दौरान से लेकर वर्तमान तक सोनू सूद की पहचान हिंदी सिनेमा के हीरो होने के साथ रियल लाइफ हीरो के तौर पर भी की जाती है। ऐसा मालूम होता है कि रणविजय की कमी का अहसा प्रिंस नरूला ने सभी के सामने जाहिर कर दिया है।

प्रिंस नरूला ने बोली इतनी बड़ी बात
एक यूट्यूब चैनल बॅालीवुड स्पाई से बात करते हुए प्रिंस नरूला ने रणविजय की जगह सोनू सूद को मिलने पर अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि हम सब की भावना रणविजय के साथ जुड़ी हुई है। वो जैसे होस्ट करते हैं और जैसे ही पूरा शो संभालते हैं, मेरे अनुसार वैसा कोई भी नहीं कर सकता है।

बॅालीवुड को नहीं देखना- प्रिंस नरूला
प्रिंस ने आगे कहा किमैं सोनू सूद के खिलाफ नहीं हूं। सोनू सूद ने हमारे देश के लिए असाधारण काम किया है। रोडीज अलग शो है। मेरी उम्मीद है कि सोनू सूद उस शो को वैसे ही रखेंगे जैसा कि हम सभी ने उसे बनाकर रखा है। लोग उस शो में बॅालीवुड को नहीं देखना चाहते हैं। रोडीज में उसे देखना चाहते हैं जो कि उस शो से निकले हैं।

प्रिंस नरूला की क्लास लगा दी
हम उसी शो से निकले हुए हैं। जब हम परफॉर्म करते हैं तो लोग हमें उससे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। हालांकि इस वीडियो के नीचे कई यूजर्स ने अपने कमेंट लिखते हुए प्रिंस नरूला की क्लास लगा दी है। एक यूजर का कहना है कि किसी फैसले पर मत पहुंचो।

सोनू सूद के फैंस का भड़का गुस्सा, रणविजय का नया शो
एक यूजर ने लिखा है कि तुम्हारे मन में यही चल रहा होगा कि तुम अच्छा कर सकते हो। वैसे आपको बता दें कि रोडीज से दूर होकर रणविजय एक नए रियलिटी शो के साथ आ रहे हैं जो कि जंगल थीम पर आधारित होगा।


Click it and Unblock the Notifications











