..................... सन्स ऑफ द सॉयल : जयपुर पिंक पैंथर्स रिव्यू | Sons Of The Soil Review: Abhishek Bachchan’s Jaipur Pink Panthers journey is a treat for audience - Hindi Filmibeat

सन्स ऑफ द सॉयल रिव्यू : दिलचस्प और प्रेरक है अभिषेक बच्चन की 'जयपुर पिंक पैंथर्स' का सफर

Rating:
3.5/5

निर्देशक - एलेक्स गेल
स्टारकास्ट - अभिषेक बच्चन और पूरी जयपुर पिंक पैंथर्स टीम
प्लेटफॉर्म - अमेज़न प्राइम वीडियो
एपिसोड - 5 एपिसोड/हर एपिसोड की अवधि - 30 मिनट

Sons Of The Soil Review

'सन्स ऑफ द सॉयल- जयपुर पिंक पैंथर्स' स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज का निर्माण बीबीसी स्टूडियोज इंडिया और निर्देशन 2 बार बाफ्टा स्कॉटलैंड पुरस्कार जीत चुके एलेक्स गेल ने किया है। सीरीज में प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स के प्रेरणादायक सफर को दिखाया गया है। अभिषेक बच्चन की इस टीम का सफर दर्शकों को कई अनछुए, अनसुने पहलूओं से अवगत कराएगा।

प्रो कबड्डी लीग ने भारत में अपनी एक अलग पहचान बना ली है, जिसके जरीए इस खेल को एक दमदार प्लैटफॉर्म मिला है। अभिषेक बच्चन इस खेल के सबसे प्रमुख योगदानकर्ताओं में से एक हैं जो टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के मालिक हैं। बीबीसी स्टूडियो इंडिया द्वारा निर्मित, सन्स ऑफ द सॉयल- जयपुर पिंक पैंथर्स इसी टीम के अविश्वसनीय सफर को दिखाता है, जहां इनका उतार- चढ़ाव किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। इसमें दर्शकों को खिलाड़ियों की मजबूत दृढ़ता, कड़ी तैयारी और जबदस्त मेहनत देखने का मौका मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X