अभिषेक बच्चन ने नई सीरीज सन्स ऑफ द सॉयल : जयपुर पिंक पैंथर्स का ट्रेलर लॉन्च किया
बिना स्क्रिप्ट की स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज का निर्माण बीबीसी स्टूडियोज इंडिया और निर्देशन 2 बार बाफ्टा स्कॉटलैंड पुरस्कार जीत चुके एलेक्स गेल ने किया है। सीरीज में प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स के प्रेरणादायक सफर को दिखाया गया है। इसमें खिलाड़ियों की दुनिया के लॉकर रूम का नजरिया पेश किया गया है। सीरीज में प्रतिष्ठित प्रो कबड्डी लीग का टाइटल जीतने के लिए टीम की दृढ़ता भी दिखाई गई है।
अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया में इंडिया ओरिजिनिल्स की हेड अपर्णा पुरोहित ने कहा, "अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपने दर्शकों के लिए हमेशा अलग-अलग तरह की आकर्षक और दिलचस्प कहानियां लाने की कोशिश की है। गैंगस्टर्स ड्रामा से लेकर म्यूजिकल प्रोग्राम तक, हमने हमेशा अपने देश की मिट्टी से जुड़ी वास्तविक कहानियां दर्शकों के सामने पेश की है। संस ऑफ द सॉयल के साथ हमें दर्शकों के सामने अपनी पहली स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज पेश करते हुए गर्व महसूस हो रहा है।

कबड्डी भारत के सबसे पुराने और सबसे पसंद किए जाने वाले देसी खेलों में से एक रहा है। इस सीरीज में जयपुर पिंक पैंथर्स की कबड्डी टीम के अविश्वसनीय सफर को पेश किया गया है। इसमें खिलाड़ियों की मजबूत दृढ़ता, कड़ी तैयारी और जबदस्त मेहनत देखने का मौका तो दर्शकों को मिलेगा ही, इसके अलावा इस सीरीज में 40 मिनट के कबड्डी मैच का भी दर्शक मजा ले सकेंगे।
जयपुर पिंक पैंथर्स टीम के ओनर अभिषेक बच्चन ने कहा, "कबड्डी एक एक ऐसा खेल है, जिसे बिना टीमवर्क के अच्छी तरह नहीं खेला जा सकता और यही जयपुर पिंक पैंथर्स फैमिली का सिद्धांत है। दुनिया भर के दर्शकों के सामने जयपुर पिंक पैंथर्स की प्रेरणादायक कहानी को पेश करने के लिए अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ साझेदारी कर मैं काफी खुश हूं।"
अभिनेता ने कहा, "मैंने अमेज़न ओरिजिनल सीरीज "ब्रीद : इंटो द शैडोज" के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया था। इसलिए अपनी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स की बिना किसी बनावट की स्वाभाविक कहानी पेश करने के लिए इस ग्लोबल सर्विस से जुड़ना काफी विवेकपूर्ण फैसला है। संस ऑफ द सॉइल : जयपुर पिंक पैंथर्स दर्शकों को एक प्रेरणादायक सफर पर ले जाने का वादा करती है क्योंकि खिलाड़ियों और टीम का लक्ष्य प्रो कबड्डी लीग का सातवां सीजन जीतना है। मेरा मानना है कि ये शो दर्शकों को खुद से जोड़े रखेगा और उन्हें प्रोत्साहित करेगा।"


Click it and Unblock the Notifications