धर्म का नाम लेकर बिग बॉस 17 फेम टॉप एक्ट्रेस ने छोड़ी इंटस्ट्री, बोली- 'मुझे सांस लेने नहीं दिया..'

Soniya Bansal Quits Films: अभिनेत्री सोनिया बंसल ने भले ही फिल्मों और टीवी से दूरी बना ली हो, लेकिन वह आज भी लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। हिंदी और तेलुगु फिल्मों, म्यूजिक वीडियो और बिग बॉस 17 में नजर आ चुकी सोनिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

Soniya Bansal

सोशल मीडिया पर खूब छाए रहते हैं उनके पोस्ट

सोनिया अक्सर अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनका बोल्ड अंदाज, फिट बॉडी और कॉन्फिडेंस लोगों को खूब पसंद आता है। यही वजह है कि उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल हो जाती हैं।

बिग बॉस से मिली खास पहचान

सलमान खान के शो बिग बॉस में आने के बाद सोनिया को देशभर में पहचान मिली। इस शो ने उन्हें आम लोगों से जोड़ा और उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी।

क्यों छोड़ी एक्टिंग की दुनिया

कुछ समय पहले सोनिया ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया। उनका कहना था कि शोहरत, पैसा और ग्लैमर होने के बाद भी उन्हें अंदर से शांति नहीं मिल रही थी। इंडस्ट्री में रहकर उन्हें घुटन महसूस होने लगी थी।

अब दिखावे की दुनिया से दूरी

सोनिया ने साफ कहा है कि अब वह शो ऑफ वाली लाइफ नहीं जीना चाहतीं। वह अब सादगी और सुकून भरी जिंदगी चाहती हैं।

लाइफ कोच और आध्यात्म की ओर झुकाव

अब सोनिया लाइफ कोच या आध्यात्मिक गाइड के रूप में काम करना चाहती हैं। उनकी इंस्टाग्राम बायो में लिखा "ॐ नमः शिवाय" उनके बदले हुए सोच को दिखाता है।

इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग

सोनिया के इंस्टाग्राम पर 60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह यहां अपनी तस्वीरें और अपनी जिंदगी से जुड़े पल शेयर करती रहती हैं।

आखिरी बार कहां नजर आई थीं सोनिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनिया साल 2023 में तेलुगु फिल्म धीरा में नजर आई थीं। इसके बाद वह बिग बॉस और एक म्यूजिक वीडियो में दिखीं और फिर इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

More from Filmibeat

Read more about: soniya bansal bigg boss bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X