सोनिका कालीरमन भी लेंगी बिग बॉस से विदाई

हम आपको बता दें कि भारतीय रिएलिटी शो के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी गर्भवती महिला ने इसमें हिस्सा लिया हो। सूत्र की माने तो सोनिका सोमवार को प्रसारित होने वाले एपीसोड के बाद कार्यक्रम को छोड़ेंगी। मशहूर पहलवान चांदगी राम की पुत्री सोनिका को छह महीने का गर्भ है।
बिग बॉस का घर छोड़ने को लेकर सोनिका बहुत खुश हैं उनका कहना है कि वह अब वह अपने पति तथा परिवार के साथ शांतिपूर्ण ढंग से रह सकेंगी। एक तरफ जहां सोनिका को घर लौटने की खुशी है वहीं दूसरी ओर बिग-बॉस के घर में मौजूद अन्य महिलाओं ने सोनिया को अश्रुपूर्ण विदाई दी है। साथ ही साथ साथी प्रतिभागियों ने सोनिका को आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
जहां एक ओर इस घर से निहिता जा चुकी है वहीं आज सोनिका भी चली जाएंगी। इसके बाद आज अभिनेता अमर उपाध्याय बिग-बॉस के घर में प्रवेश करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











