सोनिका अपने बच्चे के लिए बिग बॉस से बाहर हुई

सोनिका को छह माह का गर्भ हैं और ऐसी ही हालत में भी उन्होंने रिएलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा लिया। सोनिका नकारात्मक माहौल में एक गर्भवती महिला के मनोवैज्ञानिक व्यवहार को समझना चाहती थी जिसके कारण उन्होंने बिग बॉस में भाग लेना पसंद किया। इनका कहना है कि यह एक महिला पर ही निर्भर करता है कि वह कैसे खुद को खुश रखती है।
महिलाओं को ऐसे माहौल में मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनना चाहिए। बिग बॉस के बिगड़ते और अशांत माहौल के चलते बिग बॉस ने सोनिका को इस शो से बाहर जाने का मौका दिया, जिसे उन्होंने खुशी से स्वीकार कर लिया। सोनिका इससे पहले भी फीयर फैक्टर और जोर का झटका जैसे शो में भी हिस्सा ले चुकी हैं सोनिका ने बताया कि उनके पति उस शो को लेकर काफी डरे हुए थे।
बिग बॉस से बाहर हो चुकी सोनिका ने बताया कि उन्होंने हमेशा नकारात्मक उर्जा देने वाले लोगों से खुद को दूर रखा। बिग बॉस के इस छोटे से सफर पर सोनिका का कहना है कि वह यहां से बहुत कुछ लेकर जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











