सोनिका रच सकती हैं इतिहास, बिग बॉस में हो सकता है 'बच्चा'!

इसबार बिग बॉस ने कुछ अलग ही धमाके की प्लानिंग कर रखी है। ये धमाका कोई और नहीं सोनिका कालीरमन नाम की मशहूर महिला पहलवान कर सकती हैं हम आपको बता दें कि यह मेहमान मां बनने वाली हैं अगर वो इस शो के आखरी तक बनी रहती हैं तो यह शो एक इतिहास रच सकता है।
सोनिका के बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें छह महीने का गर्भ है। तो जाहिर सी बात है कि आप सबके ज़हन में ये सवाल तो आ ही गये होंगे कि क्या आप इसबार इस शो में किसी महिला को मां बनते हुए देख सकेंगे? क्या बिग बॉस के घर में नवजात की किलकारी गूंजेगी?
हम आपको बता दें कि बिग बॉस का यह शो दिसंबर महिने तक चलेगा और अगर सोनिका इस घर में टिक जाती हैं तो वह भी दिसंबर तक एक बच्चे को जन्म दे देंगी। अब यह बात तो सोनिका पर निर्भर करती है कि वो अपने बच्चे को बिगबॉस के घर का नया मेहमान बनाना चाहती हैं या फिर उससे पहले ही अपने घर का रूख करती हैं।
जब सोनिका बिग बॉस के घर में जा रही थी तो खुद उनका भी कहना था कि वो कुछ अलग ही करना चाहती है, जब उनसे पूछा गया कि आपको कोई परेशानी नहीं होगी तो उन्होंने कहा कि मुझे तो नहीं लेकिन मेरी वजह से औरों को परेशानी जरूर हो सकती है। उनका इतना ही कहना था कि संजय और सलमान ने उन्हें बधाई दे दी।
वैसे बिग बॉस ने सोनिका का पूरा ध्यान रखने के लिए खास प्रबंध किया गया है जहां पर उनका रूटीन चेकअप होगा और जरूरी दवाइयां भी दी जाएंगी। वैसे इसबार कलर्स अपने इस शो के जरिए आगे काफी टीआरपी बटोर सकता हैं क्योंकि इसबार कलर्स ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। वैसे इसबारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता कि आने वाले समय में सोनिका का क्या होता है लेकिन यह तो पक्की बात है कि अगर सोनिका ने इस घर में अपना दबदबा कायम कर लिया तो दर्शक जरूर रिएलिटी शो में कुछ नया होते देखेंगे। तो देखते रहिए कलर्स पर बिग बॉस 5।


Click it and Unblock the Notifications











