बिग बॉस 8 सोनी-उपेन की जोड़ी टूटी..गौतम पर फेंका बम
बिग बॉस 8 में पहले ही दिन से ढ़ेर सारे रिश्ते बनने शुरु हो गये थे। कहीं प्यार मोहब्बत की चिंगारिया उठ रही थीं तो कहीं बाप बेटी का रिश्ता बन रहा था। वहीं लोग एक दूसरे को भाई बहन भी बनाने में जुटे थे जो कि वाकई एक मुश्किल रिश्ता है और जिसे निभाना बेहद कठिन होता है खासतौर पर अगर वो बिग बॉस का घर हो।
सोनी और उपेन ने भी घर के अंदर भाई बहन का रिश्ता बनाया और दोनों के इस रिश्ते को पूर्ण विराम लग गया जब इस रविवार को सोनी बिग बॉस के घर से निकल गयीं। सोनी को सबसे कम वोट मिले जिसके चलते वो घर से बाहर आ गयीं। सोनी के घर से निकलते ही उपेन और सुशांत सबसे ज्यादा भावुक हो उठे क्योकि सोनी इन दोनों के सबसे ज्यादा करीब थीं।
बाहर आने के बाद सोनी को घरवालों पर बम फेंकने का टास्क दिया गया जिसके दौरान सोनी ने गौतम और प्रीतम पर बम फेंका। सोनी को इस बात से नाराजगी थी कि उनके और उपेन के रिश्ते को लेकर घर के कुछ लोगों ने जिनमें गौतम और प्रीतम भी मौजूद थे ने काफी बुरा बुरा बोला था।


Click it and Unblock the Notifications











