सोनारिका भदौरिया का पहली रसोई का वीडियो आया सामने, ससुराल वालों के लिए बनाया टेस्टी हलवा

Sonarika Bhadoria's pehli rasoi rasam: देवों के देव महादेव की पार्वती उर्फ सोनारिका भदौरिया अपने लुक्स और स्टाइल की वजह से आए दिनों लाइमलाइट में बनी रहती हैं। आए दिनों उनके वीडियो और फोटो फैन्स का दिल जीत लेते हैं। जहां पिछले दिनों देखा गया कि सोनारिका भदौरिया शादी के बाद हनीमून पर गई हैं। सोनारिका ने अपनी हनीमून डेस्टिनेशन से कई तस्वीरें और वीडियो फैन्स के लिए शेयर थे। इस दौरान सोनारिका कभी बिकिनी में नजर आईं तो कभी शॉर्ट्स में दिखाई दीं। उनका ये अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आया था। वहीं हाल ही में सोनारिका भदौरिया की पहली रसोई की वीडियो सामने आई है। जो फैन्स को बेहद पसंद आ रही है।
सोनारिका भदौरिया ने की अपनी पहली रसोई
हाल ही में वायरल हो रहे सोनारिका भदौरिया के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनारिका भदौरिया पीले रंग के सूट और लाल दुपट्टे में नजर आ रही हैं। हाथों में लाल चूड़ी, मांग में सिंदूर भरे एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। सोनारिका इन दिनों अपने ससुराल में हैं और अपनी पहली रसोई की रस्म पूरी कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनारिका हलवा बनाती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपनी यह रस्म बड़े ही प्यार से और मुस्कुराते हुए निभाई है।
लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से की शादी
बता दें कि सोनारिका भदौरिया ने 18 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पराशर के साथ शादी की थी। दोनों ने साल 2022 में सगाई की थी। बता दें कि दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी किसी रॉयल वेडिंग से कम नहीं थी। जहां इन दिनों एक्ट्रेसेस पेस्टल कलर के लहंगे पहन रही हैं वहीं सोनारिका भदौरिया ने लाल रंग का और सबसे हटके लहंगा पहना था। उनके इस लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। काम की बात करें तो सोनारिका देवों के देव महादेव से पॉपुलर हुई हैं, लेकिन इसके अलावा उन्होंने तमिल तेलुगु फिल्म में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications












