Sonarika Bhadoria की हल्दी फोटोज ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, देखते ही कहेंगे वाह...

Sonarika Bhadoria

Sonarika Bhadoria's Haldi Photos Viral: देवों के देव महादेव में माता पार्वती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस विकास पाराशर के साथ रणथम्भौर में सात फेरे लेंगी। उनके शादी के सभी कार्यक्रम नाहरगढ़ होटल में किए जा रहे हैं। बीते दिन एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी की तस्वीरों से फैन्स का दिल जीत लिया था। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखते ही आप भी कहेंगे वाह।

हल्दी की तस्वीरों ने जीता फैन्स का दिल
सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर हल्दी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनारिका बेहद ही खूबसूरत पीली साड़ी में नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही उन्होंने सफेद और पीले फूलों की ज्वैलरी कैरी की है। सोनारिका के पार्टनर भी येलो कलर के कुर्ते और पायजामे में ट्यूनिंग करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही सोनारिका लिखती हैं- तेरे संग यारा खुश रंग बहारा हल्दी। फैन्स इन तस्वीरों की जमकर तारीफ कर रहे हैं एक फैन ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कहा- क्या बात है नजर ना लगे तो वहीं दूसरे ने कहा परफेक्ट फोटोज।

मेहंदी में थीं ये खास चीजें
आपको बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस ने मेहंदी की तस्वीरें शेयर की थीं। जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई थीं। सोनारिका ने अपने हाथों पर शिव पार्वती की मेहंदी लगवाई थी। इसी के साथ ही उन्होंने अपनी मेहंदी को खास बनाने के लिए अपनी मां की शादी का लहंगा पहना था। मां के शादी के लहंगे को नया रूप देकर उसे पहनना फैन्स को बेहद पसंद आया। इन्हीं इमोशनल पलों को जोड़कर एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी को सबसे खास बना लिया था। फिलहाल तो फैन्स को एक्ट्रेस की वेडिंग फोटोज का बेसब्री से इंतजार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X