सोनारिका भदौरिया ने अपनी मेहंदी पर पहना मां की शादी का लहंगा, फैन्स बोले- आपने दिल छू लिया...

Sonarika Bhadoria wore her mother's wedding lehenga on her mehendi: देवों के देव महादेव में माता पार्वती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर लाइमलाइट में बनी हैं। बता दें कि सोनारिका भदौरिया शादी करने जा रही हैं। उनकी शादी की रस्में और प्री-वेडिंग फंक्शन के फोटो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बीते दिन एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम हैंडल पर मेहंदी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जो आते ही वायरल हो गई हैं। सभी ने एक्ट्रेस के लुक्स की जमकर तारीफ की है, लेकिन बता दें कि एक्ट्रेस का ये लुक जितना क्लासी लग रहा है उतना ही उनके लिए इमोशनल भी है चलिए जानते हैं उनके इस लुक के पीछे क्या है एक गहरा नाता।
पहना मां का लहंगा
सोनारिका भदौरिया ने अपनी मेहंदी पर खूबसूरत लाल लहंगा पहना है जिसे उन्होंने हरे रंग की कुर्ते की साथ ट्यून किया है। इसी के साथ ही हरे रंग की ज्वैलरी और पाशा उनके लुक्स पर चार चांद लगा रहा है। अब आप कहेंगे इसमें खास बात क्या है तो बता दें कि सोनारिका भदौरिया अपनी मेहंदी में जो लहंगा पहना है वह उनकी मां की शादी का लहंगा है। इसलिए यह मेहंदी की ड्रेस उनके दिल के बेहद करीब है।सोनारिका का ओवरऑल लुक उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आ रहा है। इस लुक को देख एक यूजर ने कहा आपने दिल छू लिया है तो वहीं दूसरे ने कहा नजर ना लगे आपको।
लगवाई शिव पार्वती की मेहंदी
आपको बता दें कि सोनारिका भदौरिया ने अपने हाथों पर शिव पार्वती की मेहंदी लगाई है। वहीं बाईं हथेली पर दुल्हा और दुल्हन की आकृति बनवाई है। बता दें कि शादी के समय पर सोनारिका भदौरिया की तबियत कुछ ठीक नहीं दिख रही है। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां तैयार होते हुए ड्रिप चढ़वाती नजर आ रही हैं। यह देख फैन्स ने एक्ट्रेस के लिए फिक्र जताई है। बताते चलें कि एक्ट्रेस की शादी राजस्थान में सवाई माधोपुर के रणथंभौर में होने जा रही है। फैन्स को एक्ट्रेस की वेडिंग फोटोज़ का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











