सोनारिका भदौरिया की धूमधाम से हुई शादी, वीडियो देखते ही फैन्स ने लगाए सीता-राम के नारे...

Sonarika Bhadoria's Wedding Video: देवों के देव महादेव सीरियल से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) अपने असली स्वामी की संगिनी बन गई हैं। जी हां, सोनारिका भदौरिया ने विकास पाराशर के साथ सात फेरे ले लिए हैं। हाल ही में उनका वेडिंग वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। चलिए देखते हैं सोनारिका का वेडिंग लुक जिसकी हर कोई कर रहा है तारीफ।
देखते रह जाएंगे एक्ट्रेस का लुक
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनारिका भदौरिया बेहद ही खूबसूरत लाल रंग के डिजाइनर लहंगे के कलेक्शन में नजर आ रही हैं। उनके आउटफिट की डिजाइन बाकी सभी एक्ट्रेसेस से एक दम हटके है। न्यूड मेकअप और गोल्डन ज्वैलरी के साथ उन्होंने अपने आपको नया ब्राइडल लुक दिया है। आगे वीडियो में देख सकते हैं कि वरमाला डालते समय सोनारिका बेहद ही खुश और एक्साइटेड नजर आईं। वहीं सोनारिका के दूल्हे राजा ऑफ व्हाइट शेरवानी में नजर आए। दोनों का रॉयल वेडिंग लुक फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।
फैन्स ने की तारीफ
आपको बता दें कि फैन्स सोनारिका भदौरिया के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहां एक फैन ने कहा बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हो आप तो वहीं दूसरे ने सीता-राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। क्योंकि वरमाला के समय सोनारिका भदौरिया ने सीता-राम की थीम ली थी। पानी के ऊपर वरमाला और फेरे का नजारा लोगों को सीता-राम की शादी की याद दिला रहा है। फैन्स और सितारे लगातार कपल को उनके नए जीवन के लिए बधाई दे रहे हैं।
शेयर की थीं हल्दी फोटोज़
सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) बीते दिन हल्दी फोटोज़ शेयर की थीं। जिसमें सोनारिका बेहद ही खूबसूरत पीली साड़ी में नजर आ रही थीं। उन्होंने सफेद और पीले फूलों की ज्वैलरी कैरी की है। सोनारिका के पार्टनर की येलो कलर के कुर्ते और पायजामे में ट्यूनिंग करते दिखे। एक्ट्रेस के हल्दी और मेहंदी फोटोज़ ने भी फैन्स का दिल जीत लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











