टीवी की पार्वती की हनीमून की तस्वीरें करियर पर पड़ी भारी, बोली- अब नहीं मिल रहा काम...

Sonarika Bhadoria Honeymoon: सोनारिका भदौरिया टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रही है। कुछ वक्त पहले सोनारिका भदोरिया अपनी शादी को लेकर फैंस के बीच में काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई थी।
सोशल मीडिया पर भी सोनारिका भदोरिया को काफी एक्टिव देखा जाता है और वह अक्सर अपने फैंस के साथ में अपनी बोल्ड फोटोज को भी शेयर करती हुई नजर आ जाती है। उन्होंने शादी के बाद हनीमून की कुछ ऐसी बोल्ड तस्वीरों को शेयर कर दिया था जिसके चलते पूरे इंटरनेट पर भी तहलका मच गया था।
हालांकि इसी बीच खबरें आने लग गई है कि सोनारिका भदोरिया को इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया है। अभिनेत्री ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि घर बैठने की वजह से उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया है और काम भी नहीं है। दरअसल आपको बता दें कि सोनारिका जल्दी ही इंडस्ट्री में एक बार फिर से कमबैक करने की तैयारी में है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोनारिका भदोरिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पाराशर के साथ में 8 फरवरी 2024 को उदयपुर में एक ग्रैंड वेडिंग की थी। इतना ही नहीं आपको बता दें की एक्ट्रेस की शादी की कई सारी फोटोस और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी। जिन्हें फैंस द्वारा भी काफी पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











