5 महीने पहले ही रचाई थी मशहूर एक्ट्रेस ने शादी, अब सुनसान सड़क पर पति संग हो गई कोजी

टीवी का मशहूर शो देवों के देव महादेव में सोनारिका भदौरिया ने माता पार्वती का किरदार निभा कर काफी ज्यादा दर्शकों के बीच में सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन अब आपको बता दें कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश है और उनकी शादी को 5 महीने हो गए हैं।
दरअसल सोनारिका भदोरिया ने विकास पाराशर के साथ में शादी की और अब वह शादी के बाद दूसरे हनीमून पर गई हुई है। सोशल मीडिया पर पाल-पाल की वह अपडेट्स भी देती हुई नजर आती है। अब हाल ही में उन्होंने कहीं पहाड़ों और समंदर किनारे पति के साथ वेकेशन की तस्वीरों को शेयर किया है।
सोनारिका भदोरिया कोई तस्वीरों में पति विकास के साथ में रोमांटिक होते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने पिंक कलर की चिकनकारी ड्रेस पहनी हुई थी। दरअसल एक्ट्रेस ने 10 साल बॉयफ्रेंड विकास को डेट किया और फिर शादी कर ली। विकास ने एक्ट्रेस को गोवा में प्रपोज किया था।
अब फैन्स द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि सोनारिका और उनके पति विकास घूमने के लिए गोवा गए हुए हैं। हालांकि कपल की तरफ से यह खुलासा नहीं किया गया है कि वह वेकेशन के लिए कहां पर गए हुए हैं। अगर हम एक्ट्रेस के पति विकास की बात करें तो वह एक बिजनेसमैन है और सोनारिका ने भी एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है। लेकिन फैन्स को उम्मीद है कि जल्दी ही वह एक्टिंग में वापसी करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












