'देवों के देव महादेव' की पार्वती Sonarika Bhadoria की ब्वॅायफ्रेंड से सगाई, फोटो में दिखा रोमांस

Sonarika Bhadoria

Sonarika Bhadoria Engagement Photo:देवों के देव महादेव की पार्वती शादी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने इंटरनेट पर अपने रोका सेरेमनी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जो कि तेजी से फैंस के बीच देखी जा रही है। टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया हमेशा से ही अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। रोका की इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाई पड़ रही हैं। सोनारिका ने अपने मंगेतर बिजनेसमैन विकास पराशर के साथ रोका सेरेमनी की तस्वीरें पोस्ट की हैं।

इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि 3-12-2022 मेरी पूरी जिंदगी के लिए मेरा पूरा दिल। मुझे जीवन भर का उपहार मिला। इस आशीर्वाद के लिए सहा आभारी हूं। हैप्पी हैप्पी रोका लव। सोनारिका ने इन तस्वीरों के लिए पिंक रंग का सेट ड्रेस पहना है। सोनारिका के मंगेतर ने सफेद रंग का सूट पहन रखा है। तस्वीरों में वह केक काटने के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की भी खुशियां मना रहे हैं।

सोनारिका और विकास का प्यार

सोनारिका और विकास का प्यार

बता दें कि सोनारिका ने कुछ दिन पहले अपने मंगेतर विकास को जन्मदिन की बधाई देते हुए भी एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया था। सोनारिका ने लिखा था कि उस लड़के को जन्मदिन मुबारक हो जिसके पास सोने और स्टारडस्ट आत्मा है। वह लड़का जो मेरे दिमाग, मेरे दिल , मेरी आत्मा और यहां तक कि मेरे सबसे मुश्किल हिस्सों का ख्याल रखता है। वह लड़का जो हमेशा मेरे सामने मजबूती से खड़ा रहता है। वह हर दिन मुझे चुनता है।

सोनारिका ने लिखा बेहद मोहब्बत है

सोनारिका ने लिखा बेहद मोहब्बत है

वह लड़का जो खुलकर गहरा और बहुत प्यार करता है। वह लड़का जो मुझे अच्छा इंसान बनाता है। मुझ पर भरोसा करता है। मेरे साथ खड़ा रहता है। मेरा समर्थन करता है। वह लड़का जिसने मेरे दिल में घर बना लिया है। इस पोस्ट को पढ़कर पता चलता है कि सोनारिका को उनकी जिंदगी का प्यार मिल गया है। जिससे वह बेहद प्यार करती हैं।

7 साल का रिश्ता

7 साल का रिश्ता

मीडिया रिपोर्ट अनुसार सोनारिका और विकास एक दूसरे को 7 साल से डेट कर रहे हैं। सोनारिका और विकास का परिवार भी इन तस्वीरों में खुश नजर आ रहा है। सोनारिका ने अपने रोका के लिए समंदर का किनारा चुना है। उनके रोका की सजावट भी काफी खूबसूरत दिखाई पड़ रही है।

सोनारिका की सगाई की फोटो

सोनारिका की सगाई की फोटो

बता दें कि सोनारिका ने साल 2011 में टीवी शो तुम देना साथ मेरा से अपना करियर शुरू किया। महादेव की पार्वती बनकर उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में तेलुगू फिल्म जादुगाडु से अपना करियर शुरू किया। इसके बाद सोनारिका टीवी शो इश्क में मरजावां में दिखाई दी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X