सोनारिका भदौरिया ने 6 महीने की बेटी का धूमधाम से किया अन्नप्राशन, वीरिका की झलक देख फैन्स ने ली बलाएं!
Sonarika Bhadoria Daughter Veerika Annaprashan Photos: देवों के देव महादेव सीरियल में माता पार्वती का किरदार निभा कर घर-घर में फेमस हुई सोनारिका भदौरिया इस समय इंटरनेट पर काफी छाई हुई है। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी की अनदेखी झलक को शेयर कर दिया है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनकी बेटी के इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।

सोनारिका भदौरिया ने की बेटी की अन्नप्राशन की रस्म
सोनारिका भदौरिया और उनके पति विकास पाराशर ने अपनी बेटी वीरिका के अन्नप्राशन संस्कार की कुछ खूबसूरत तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि "Let The Feasting Begin।" तस्वीरों में पूरा परिवार पारंपरिक अंदाज में काफी खुश नजर आ रहा है और छोटी सी वीर का अपनी क्यूटनेस से हर किसी का ध्यान खींच रही है।
6 महीने की हुईं वीरिका
पिछले साल 5 दिसंबर 2025 को सोनारिका भदौरिया ने बेटी बरका को जन्म दिया था। अब हाल ही में उनकी बेटी 6 महीने की हो चुकी है। बेटी के 6 महीने के होने के मौके पर पूल साइड वेकेशन के कुछ ऐक्ट्रेस ने तस्वीरों को भी शेयर किया था। हालांकि अभी तक बेटी का चेहरा उन्होंने रिवील नहीं किया है।
फैन्स ने लुटाया प्यार
सोनारिका भदौरिया ने इन तस्वीरों को जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया वैसे ही कमेंट बॉक्स में फैन्स ने खूब वीरिका पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया। कोई तो उसे छोटी पार्वती कहता हुआ नजर आया तो कोई खूब आशीर्वाद भी देता हुआ नजर आया।


Click it and Unblock the Notifications