First Holi पर टीवी की पार्वती ने छुए पति के पैर, फिर एकदम करने लगी रोमांस

Sonarika Bhadoria Holi Pics: टीवी की पार्वती यानि एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया शादी के बाद इस साल अपने पति के साथ पहली होली सेलिब्रेट कर रही हैं। इस सेलिब्रेशन की झलक अब उन्होंने फैंस को भी दिखाई है। सोनारिका भदौरिया ने अपने होली सेलिब्रेशन की शुरुआत बहुत ही ट्रेडिशनल अंदाज में की। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें अब एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ भी शेयर की। जिसमें से पहली में अपने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लेती नजर आई। इसके बाद अगली तस्वीर में सोनारिका भदौरिया अपने पति से मांग भरवाती हुई नजर आ रही हैं।
फिर ये कपल बहुत ही रोमांटिक वे में एक-दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाता हुआ नजर आया। दोनों की ये केमिस्ट्री इंटरनेट का पारा बढ़ा रही है। अपने होली सेलिब्रेशन में सोनारिका ने पति से ट्विनिंग करते हुए व्हाइट सूट पहना था। एक्ट्रेस ने अपना लुक हाथों में मेहंदी, मंगलसूत्र और ग्लोसी मेकअप के साथ पूरा किया।
बता दें कि सोनारिका भदौरिया 18 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विकास पराशर के साथ शादी के बंधन में बंधी थी।


Click it and Unblock the Notifications











