इस शो से होगा छोटे पर्दे की पार्वती का कमबैक, उफ्फ इन तस्वीरों ने मचाई सनसनी
टीवी की पार्वती यानी कि सोनारिका भदौरिया एक बार फिर से कमबैक की तैयारी में हैं। सोनारिका के बीते दो टीवी शो पृथ्वी वल्लभ और सलीम-अनारकली टीआरपी में सफल नहीं हो पाया। जिसके वजह से उनके इन दोनों शो को अचानक बंद करना पड़ा।
लेकिन अब वह कलर्स चैनल के इस हिट शो इश्क में मरजावां में एक खास भूमिका निभाने जा रही हैं। इस शो में अर्जुन बिजलानी,निया शर्मा और अलीशा पंवार प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में इस शो ने लीप लिया है। लीप की कहानी अनुसार दीप को छोड़कर हर कोई आरोही को मारने का प्लान कर रहा है। जिसके चलते आने वाले एपिसोड में कई ट्विस्ट और टर्न के साथ सोनारिका की जबरदस्त एंट्री होने वाली है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक शो में जल्द ही छह महीने का लीप लिया जाएगा। जिसके बाद दीप की एक नई दुनिया दिखाई जाएगी। इसी दुनिया का हिस्सा होंगी सोनारिका भदौरिया। ऐसे में सोनारिका की खूबसूरती और ग्लैमरस को देखते हुए उन्हें शो में लाने की तैयारी की जा रही है।
आपको बता दें कि टीवी स्क्रीन के साथ सोनारिका असल जिंदगी में भी काफी बोल्ड है। उनके इंस्टाग्राम से इसका साफ पता लगाया जा सकता है। चलिए आपको दिखाते हैं सोनारिका की ये तस्वीरें जिसने पिछले दिन बवाल मचा रखा है।


Click it and Unblock the Notifications