अब बच्चों के टीवी रियलिटी शो की जज बनेंगी सोनम कपूर!

बॉलीवुड की फिल्मों के लिए तो कम लेकिन अपने फैशन स्टाइल के लिए ज्यादा लोकप्रिय अभिनेत्री सोनम कपूर बहुत जल्द किसी टीवी रियलिटी शो की जज बन सकती हैं। क्योंकि उनके पास इन दिनों कई टीवी रियलिटी शो के जज बनने के ऑफर हैं।

सोनम से खास संबंध रखने वाली उनकी महिला मित्र ने मीडिया से बात की औऱ कहा कि सोनम कपूर को ज्यादा किशोरों और बच्चों के रियलिटी शो के जज बनने के ऑफर मिले हैं। क्योंकि सोनम अपनी फैशन समझ के लिए किशोरों में विशेष रूप से मशहूर हैं। इसलिए उन्हें बच्चों पर आधारित रियलिटी शो में शामिल होने के लिए बराबर प्रस्ताव मिल रहे हैं।

लेकिन अभी सोनम ने किसी को भी हां नहीं बोला है, वह अभी दिलचस्प शो की पटकथा का इंतजार कर रही है, जैसे ही यह इंतजार पूरा होता है सोनम हां कर देंगी वैसे इतना क्लीयर है कि सोनम कपूर टीवी पर आने को तैयार हैं।

गौरतलब है कि सदी के महानायक अणिताभ बच्चन ने टीवी को भी बड़ा पर्दा बना दिया है जिसके बाद कई नामचीन फिल्मी हस्तियों ने टीवी पर आना स्वीकार कर लिया है। हाल ही में सोनम कपूर के पापा और सुपरस्टार अनिल कपूर ने भी 24 के जरिये टीवी पर कदम रखा है। जिसको की काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही है। सोनम विज्ञापन जगत में जाना-पहचाना नाम है।

एक तरफ तो वह लोरयल की ब्रांड एंबेसडर हैं तो वहीं दूसरी ओर वह इन दिनों अभिनेता धनुष के साथ लक्स के विज्ञापन में भी नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X