Sonali Phogat Case: दो आरोपी हुए अरेस्ट, मुंहबोले भाई ने पीए पर लगाया 'वशीकरण' का आरोप

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। गोआ पुलिस ने अब दो और संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी की है। अब तक इस मामले में कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने सोनाली के दो सहयोगियों के अलावा ड्रग पेडलर को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस ने सोनाली फोगाट के पीए सुधीर सांगवान से पूछताछ की जिसमें कई अहम जानकारी भी मिली है। इसी आधार पर पुलिस ने ड्रग पेडलर रामा को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को सोनाली फोगाट के वॉशरूम से भी ड्रग्स मिले थे। इस ड्रग का नाम Metamemphatamine है।

sonali-phogat-murder-case-two-more-arrested-by-goa-police-rakhi-brother-big-revelation-on-pa-sudhir

मुंहबोले भाई ने लगाए पीए पर आरोप
पुलिस ने अब तक की जांच में पाया है कि ड्रग्स का सप्लाई दत्ताप्रसाद गोनकर ने किया था। वह Hotel Grand Leoney Resort में एक रूम ब्वॉय के तौर पर काम करता है। इसी होटल में सोनाली फोगाट रूकी हुई थीं। वहीं, सोनाली के मुंहबोले भाई ने उनके पीए सुधीर सांगवान पर तांत्रिक को बुलाकर वशीकर करने का भी आरोप लगाया है।

सोनाली को वश में करता था सुधीर?
सोनाली फोगाट के एक करीबी ऋषभ बेनीवाल ने दावा किया है कि सोनाली को वश में करने के लिए कई बार उसने फॉर्म हाउस पर तांत्रिकों को बुलाया था। वो तांत्रिक को सोनाली से जुड़ी सारी निजी जानकारी शेयर करता था और तांत्रिक के जरिए ये यकीन दिलाता था कि सुधीर ही सोनाली की रक्षा कर सकता है।

सोनाली को किया परिवार से दूर?
ऋषभ बेनीवाल ने ये भी कहा है कि सुधीर ने धीरे-धीरे सोनाली को परिवार से दूर कर दिया था। ऋषभ ने कहा- 'सोनाली की बेटी यशोधरा की जान को भी सुधीर सांगवान से खतरा है, मेरी मौजूदगी में उसने सोनाली से बुरा बर्ताव किया था। उसके पास कुछ तो था जिससे सोनाली उसकी हर बात मानती थी। सुधीर के ऊपर कई फ्रॉड और क्रिमिनल केस भी चल रहे हैं।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X