Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट की मौत बन रही पहेली, भाई ने किए कई बड़े खुलासे

रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' की प्रतिभागी और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का निधन 23 अगस्त को गोवा में दिल का दौरा पड़ने से हुआ। लेकिन, उनकी मौत पर अब सस्पेंस बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि उनकी मौत कोई पहेली बनकर रह गई है।

Recommended Video

Sonali Phogat Death: भाई ने MLA Gopal Kanda पर आरोपी की मदद करने का लगाया आरोप, बताई ये वजह

सोनाली फोगाट का परिवार लगातार उनकी मौत को हत्या बता रहा है और इसे षडयंत्र के तहत अंजाम देने की बात भी कर रहा है। वहीं, अब सोनाली फोगाट के भाई ने कहा है कि उनकी बहन की हत्या उनके ही सहयोगियों ने की है। आपको बता दें कि सोनाली के भाई ने गोवा पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

Sonali Phogat brother made shocking revelation about her in death case

हालांकि, पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया है। सोनाली फोगाट के भाई ने ये भी कहा है कि उनकी बहन की मौत के बाद से उनकी फॉर्म हाउस से सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप समेत कई चीजें गायब हो गई है। सोनाली फोगाट के परिवार का ये भी कहना है कि जब तक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करती, तब तक वो पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे।

आपको बता दें कि सोनाली फोगाट का शव फिलहाल गोवा के शव गृह में रखा हुआ है। पुलिस ने उनके शव को अब तक पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा है। वहीं, डाक्टरों का कहना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद होगी।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस मामले में बयान दिया है और कहा है कि वह इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं। सोनाली फोगाट की मौत की जांच डीजीपी के देखरेख में की जा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X