इंडिया गॉट टैलेंट में नहीं दिखेंगी सोनाली बेंद्रे

Sonali is out from India's got talent
कलर्स पर आने वाले रियेलिटी टैलेंट हंट शो इंडिया गॉट टैलेंट में इस बार सीजन में सोनाली बेंद्रे नज़र नहीं आएंगी। इस बार इस शो को होस्ट करेंगे सायरस और मनीष पॉल।

सीजन 1 और सीजन 2 में सोनाली, धर्मेंद्र और किरण खेर जज के तौर पर मौजूद थे लेकिन इस बार सीजन 3 में सोनाली बेंद्रे की जगह कोई नया बॉलीवुड सिलेब्रिटी नज़र आएगा। काफी पहले ये खबर आई थी कि सोनाली को शायद इस शो से बाय बाय कह दिया जाए लेकिन चैनल वालों ने हाल ही में इस बात को स्वीकार किया है कि सोनाली नहीं कोई और सिलिब्रिटी इस बार इस शो को जज करेगी।

खबर ये भी है कि शायद रितेश देशमुख इस शो को जज करेंगे लेकिन अभी तक इस बात को चैनल ने स्पष्ट नहीं किया है। इंडिया गॉट टैलेंट एक ऐसा शो है जहां देश भर में जाकर चैनल वहां रह रहे टैलेंटेड लोगों को एक प्लेटफार्म देता है अपना हुनर दिखाने का। ये हुनर कुछ भी हो सकता है- गाना, डांस, एक्टिंग, जगलिंग और बैलेंसिंग, कॉमेडी, आदि।

इंडिया गॉट टैलेंट सीजन 3 के लिए सायरस और मनीष ने जून से ही ऑडिशन्स लेने शुरु कर दिए थे। अमृतसर शहर के एक कॉलेज में भी उन्होने जाकर अपने शो का प्रमोशन किया और वहां के स्टूडेंट को अपना टैलेंट दिखाने के लिए प्रेरित किया। इस बार इस शो के ऑडिशन्स 21 शहरों में होंगे। हर शहर से एक नया और अनोखा टैलेंट इस शो के स्टेज पर अपना हुनर दिखाएगा।

हमें उम्मीद है कि इस बार भी ये शो देश भर के कोने कोने में छुपे टैलेंट को खोज निकालेगा और भारत के बैस्ट टैलेंट को हमारे सामने लाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X