बिग बाॅस का अंकुश तोड़ सोनाली-गौतम हुए हमबिस्तर

बिग बाॅस सीजन-8 की सबसे फेमस जोड़ी गौतम-गुलाटी और सोनाली राउत के बीच प्यार गहराता जा रहा है। सोमवार के एपिसोड में प्यार की हदें पार कर दोनों हम-बिस्तर पर सोते नजर आए। आपको बता दें कि बिग बाॅस के हर सीजन में प्रतियोगियों में से किसी न किसी के बीच प्रेम और रोमांस की इबारत लिखी जाती है।

bigg-boss

दर्शकों के बीच चर्चा में बने रहने के लिए कंटेस्टेंट लड़ते-झगड़ते और रोमांस की गहराईयों तक उतरते नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही बिग बाॅस सीजन-8 में भी हो रहा है। इससे पहले सोनाली और उपेन की नजदीकियां भी शो में नजर आई थीं।

बिग बाॅस-सीजन-7 में अरमान-तनीषा ने हदें पार की थीं। लेकिन सोनाली एक कदम आगे निकलती दिखाई दे रही हैं। सोमवार के एपिसोड में सोनाली ने खुलकर प्रणीत के सामने इजहार किया कि उन्हें गौतम पसंद हैं। जिसके बाद उन्होंने गौतम को अपने बिस्तर पर आने के लिए कहा और गौतम के साथ सोनाली देर रात गए गुफ्तगू करते दिख़ीं। बिग बॅास के घर में सुशांत सोनाली से कहता है कि वह गौतम के साथ अपनी बात आगे क्यों नहीं बढ़ाती हैं' इसके जवाब में सोनाली कहती है कि उसे लगता है कि गौतम शर्माते हैं और अपनी भावनाओं का इजहार नहीं कर पाते हैं। सोनाली के दिल की बात गौतम तक पहुंचाने में प्रणीत उनका साथ देते हैं।

प्रणीत गौतम से कहते हैं कि आखिर वह क्यों नहीं आगे बढ़ते हैं, लड़की खुद अपनी फीलिंग्स का इजहार कर रही है। इसके जवाब में गौतम बड़े प्यार से कहतें हैं, 'सब्र का फल मीठा होता है'।

कई कारणों से सोनाली राउत और गौतम सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही हैं। डियांड्रा के साथ सोनाली की लड़ाई हो या करिश्मा और गौतम का झगड़ा। सोनाली ने 'बिग बॉस' के घर में काफी कुछ देख लिया है, लेकिन इस सब के बीच में जो बात सबसे ज्यादा उभरकर आई है वह है गौतम और सोनाली की बढ़ती करीबी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X