मेकअप मैन ने मुझे 15 हजार दिया, जिनके पास मेरे लाखों है वो मेरा फोन नहीं उठा रहे हैं, दर्दनाक पोस्ट!
टीवी एक्ट्रेस सोनल वेंगुरलेकर ने खुलासा करते हुए पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक परेशानी के बीच कुछ निर्माता उनका पैसा नहीं दे रहे हैं। सोनल के लाखों ऐसे ही फंसे हुए हैं। इस बीच उनके मेकअप मैन ने खराब हालत के बाद भी उन्हें 15 हजार की मदद पेश की है। इसे लेकर सोनल काफी इमोशनल हो गई हैं।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है। जो कि वायरल हो गया है। लॉकडाउन के साथ देश में आर्थिक परेशानी बढ़ रही है इसका एक असर टीवी इंडस्ट्री पर भी दिखाई दे रहा है। सोनल टीवी का लोकप्रिय चेहरा हैं। ऐसे में उनका ये खुलासा करना की निर्माता पैसे नहीं दे रहे हैं, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

गौरतलब है कि वह ये वादा रहा, साम दाम दंड भेद के साथ कई बड़े शो का हिस्सा रही हैं। सोनल के इस पोस्ट पर उन्हें कई तरह के कमेंट भी मिल रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं सोनल का ये ददर्नाक पोस्ट जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है..


Click it and Unblock the Notifications