..................... मीरा देवस्थले के सपोर्ट में आईं सोनल वेंगुर्लेकर, ये प्रोड्यूसर नहीं दे रहा है बकाया पैसे, मेल करके दी थी धमकी Sonal Vengurlekar came in support of Meera Deosthale, slammed producer Mahesh Pandey - Hindi Filmibeat

मीरा देवस्थले के सपोर्ट में आईं सोनल वेंगुर्लेकर, ये प्रोड्यूसर नहीं दे रहा है बकाया पैसे, मेल करके दी थी धमकी

television news

टीवी शो कुछ रीत जगत ऐसी है को लेकर खबरों का हिस्सा चल रहीं अभिनेत्री मीरा देवस्थले को लेकर चौकाने वाली खबर सामने आई है। लेकिन इस बीच उन्होने प्रोड्यूसर पर एक ऐसा आरोप लगाया है जो कि फैंस को चौंका रहा है।

खबरें हैं कि एक्ट्रेस का कहना है कि एक निर्माता ने उनका बकाया नहीं चुकाया है। मीरा का कहना था कि कलर्स टीवी शो विद्या के अचानक बंद होने के बाद निर्माता महेश पांडे ने उनसे चार साल तक पैसे रोक के रखे थे।

अब मीरा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होने टाइम्स ऑफ इंडिया इसको लेकर बात की और सोशल मीडिया पर भी आवाज उठाई है। इसके बाद अभिनेत्री सोनल वेंगुर्लेकर ने भी मीरा का समर्थन किया है। उन्होने भी प्रोड्यूसर महेश पांडे को लेकर बताया है कि उनके पैसे भी रोक लिए थे।

इसके बाद उन्होने उनको मेल किया था। सोनल ने लिखा था, ''अगर वो पैसे नहीं देते हैं तो उनके पास दूसरा कोई रास्ता नहीं बचेगा। मैं सुसाइड कर लूंगी।'' इन दोनों अभिनेत्री की खबर सामने आने के बाद लोग महेश पांडे को ट्रोल कर रहे हैं।

मीरा ने किया था ये दावा

मीरा ने दावा किया कि उन पर अब भी 3.78 लाख रुपये बकाया हैं। 2022 में CINTAA से संपर्क करने के बाद, निर्माताओं ने उनके बकाया पैसे, 8 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके अलावा मीरा ने साझा किया कि उन्होंने मई 2023 में महेश पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, लेकिन इससे कोई मदद नहीं मिली। महेश अब उस पर भूत का साया रख चुका है और उसने टीडीएस का भुगतान भी नहीं किया है, जो उसकी राशि से काटा गया था, जिसके कारण मीरा को जुर्माना भरना पड़ा।

Read more about: television news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X