खुश खबरी..नच बलिए 8 को जज करेंगी ये टॉप एक्ट्रेस!
करियर के लिहाज से सोनाक्षी सिन्हा तेजी से आगे बढ़ रही हैं। फिल्मों के साथ वह टीवी इंडस्ट्री पर भी अपनी पकड़ जमाये रखना चाहती हैं। इंडियन आइडल जूनियर के बाद सोनाक्षी अब नच बलिए 8 का हिस्सा हो सकती हैं।
साल 2015 में इंडियन आइडल जूनियर जज करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा फिर से एक लोकप्रिय रियलिटी शो का हिस्सा बन सकती हैं। खबर है कि सोनाक्षी सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो नच बलिए 8 को जज करती हुई नजर आयेंगी।
मिली जानकारी के अनुसार सोनाक्षी को इस शो की टीम ने जज बनने का प्रस्ताव दे दिया है। कुछ ही दिनों में सोनाक्षी इस बारे में अपने फैसले का खुलासा कर देंगी।

गौरतलब है कि इन दिनों सोनाक्षी कई कामों में बिजी है। खासकर मार्च उनके लिए फुरसत के पल नहीं लेकर आएगा। एक तरफ वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इत्तेफाक की शूटिंग में व्यस्त हैं।
वहीं दूसरी तरफ मार्च में रिलीज होने वाली अपनी फिल्म नूर के प्रमोशन में भी जल्द बिजी हो जायेंगी। ऐसे में नच बलिए के मेकर्स ने उनसे 26 एपिसोड शूट करने की मांग की है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो नच बलिए सीजन 8 से जुड़ने का फैसला लेना सोनाक्षी के लिए आसान नहीं है। वह इत्तेफाक के लिए सुबह नौ बजे से लेकर देर रात शूटिंग कर रही हैं।
नूर को लेकर भी सोनाक्षी बहुत गंभीर हैं। अकीरा की तरह इस बार भी उनके कंधों पर पूरी फिल्म की जिम्मेदारी है। ऐसे में किसी रियलिटी शो को अपना कीमती वक्त देना सोनाक्षी के लिए आसान फैसला नहीं होगा। देखना यह दिलचस्प होगा कि सोनाक्षी क्या निर्णय लेती हैं।


Click it and Unblock the Notifications