महिला दिवस की शाम सोनाक्षी सिन्हा का दबंग First Look रिलीज़ - अमेज़ॉन प्राइम की नई सीरीज़

महिला दिवस की शाम, अमेज़ॉन प्राईम ने सोनाक्षी सिन्हा की अगली सीरीज़ से उनका पहला लुक जारी कर दिया है। सोनाक्षी सिन्हा इस अनाम सीरीज़ में एक कड़क पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। इस सीरीज़ को प्रोड्यूस कर रहे हैं फरहान अख्तर - रितेश सिधवानी की एक्सेल इंटरटेनमेंट और रीमा कागती - ज़ोया अख्तर की टाईगर बेबी इंटरटेनमेंट।

सीरीज़ में सोनाक्षी सिन्हा के साथ विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। सीरीज़ को डायरेक्ट करेंगी रीमा कागती और रूचिका ओबेरॉय।

sonakshi-sinha-s-first-look-as-dabangg-cop-on-women-s-day-eve-for-amazon-prime-series

दिलचस्प है कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरूआत एक दबंग पुलिस ऑफिसर की पत्नी के तौर पर की है। अब खुद उन्हें एक दबंग पुलिस ऑफिसर की भूमिका में देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं।

10 सालों में सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम हासिल कर लिया है। जहां एक तरफ उनके ऊपर स्टार किड होने का प्रेशर था तो वहीं दूसरी तरफ सलमान खान के साथ डेब्यू करने के कारण उन पर सबकी नज़रें टिक गई थीं।

इसके बाद उनके करियर के उतार चढ़ाव पर हमेशा ही बात हुई। करियर के साथ उनके वज़न के उतार चढ़ाव पर भी बात हुई लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने कभी खुद को कैमरों और क्रिटिक्स से दूर नहीं रखा। वो खुद पर काम करती गईं।

दबंग शुरूआत

दबंग शुरूआत

सोनाक्षी सिन्हा की बॉलीवुड में शुरूआत हुई थी सलमान खान की दबंग के साथ।सोनाक्षी को सारे मायनों में सलमान खान की दबंग पार्टनर का तमगा मिला और उन्होंने फिल्म में अपनी मौजूदगी बहुत ही मज़बूती से दर्ज करवाई।

हो गईं टाईपकास्ट

हो गईं टाईपकास्ट

थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लगता है। दबंग के इस डायलॉग के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा भी मसाला फिल्मों के लिए टाईपकास्ट हो गईं। प्रभुदेवा की तो वो फेवरिट हो चुकी हैं।

लगातार मसाला फिल्में

लगातार मसाला फिल्में

इसके सोनाक्षी सिन्हा ने लगातार कई मसाला फिल्में कीं जिनमें राऊडी राठौर और आर राजकुमार प्रमुख थे। हालांकि, इन फिल्मों में भी सोनाक्षी के काम को नोटिस किया गया।

जीता दिल

जीता दिल

सोनाक्षी सिन्हा ने दिल जीता विक्रमादित्य मोटवाने की लुटेरा के साथ। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, रणवीर सिंह के अपोज़िट दिखाई दीं और फिल्म से सोनाक्षी ने लोगों का दिल भी जीता।

अपने पैरों पर खड़ी हुईं

अपने पैरों पर खड़ी हुईं

दिक्कत ये थी कि सोनाक्षी सिन्हा टिपिकल बॉलीवुड हीरोइन के सांचे में फिट नहीं बैठती थीं। उनकी पर्सनैलिटी परदे पर बहुत ही मज़बूती से निकल कर आती है और इसलिए सोनाक्षी सिन्हा ने अकीरा के साथ धीरे धीरे अपने पैरों पर खड़ा होना शुरू किया।

महिला केंद्रित फिल्में

महिला केंद्रित फिल्में

सोनाक्षी सिन्हा ने कई फिल्मों का बोझ अपने कंधों पर उठाने की पूरी कोशिश की। इनमें नूर, हैप्पी भाग जाएगी और खानदानी शिफाखाना जैसी फिल्में शामिल थीं। हालांकि ये सारी ही फिल्में विफल हुईं कमज़ोर पटकथाओं के कारण। सभी की कहानी काफी दिलचस्प थी।

मिशन मंगल

मिशन मंगल

जगन शक्ति की मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल में भी सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराई। फिल्म में सोनाक्षी के किरदार को सराहा गया और उनके काम को तारीफें भी मिलीं।

इत्तेफाक से भी हिट

इत्तेफाक से भी हिट

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मशहूर फिल्म इत्तेफाक रीमेक में भी सोनाक्षी सिन्हा के काम को फैन्स की तारीफें मिलीं। फिल्म रीमेक होने के बावजूद लोगों को पसंद आई।

इमेज मेकओवर

इमेज मेकओवर

इस बीच सोनाक्षी सिन्हा ने अपना मेकओवर भी किया और अपना वज़न कम कर वो नए अवतार में फैन्स के सामने आई। उनके नए अवतार को फैन्स का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला।

फ्लॉप फिल्म में मज़बूत

फ्लॉप फिल्म में मज़बूत

2019 में सोनाक्षी सिन्हा ने परदे पर चार फिल्में दीं। इस साल सोनाक्षी सिन्हा ने खानदानी शिफाखाना, कलंक और मिशन मंगल में काम किया। दबंग 3 उनकी साल की चौथी फिल्म थी। कलंक भले ही फ्लॉप रही हो लेकिन इस फिल्म में भी सोनाक्षी सिन्हा के खूबसूरत अपीयरेंस के किस्से चर्चा में रहे।

सोनाक्षी, बॉलीवुड में 10 साल पूरे कर चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X