Shock..सलमान की दबंग हीरोइन सरेआम भड़की..ऐलान ए जंग..
एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा विवाद में घिर गई हैं इस बार उन्हें नच बलिए 8 की टीम के प्रति अपना विरोध जाहिर की है।
सोनाक्षी सिन्हा एक के बाद एक विवादों के घेरे में आ जा रही हैं। इस बार नच बलिए 8 के मंच पर ऐसा कुछ हुआ कि सोनाक्षी की नाराजगी सोशल मीडिया पर दिखाई देने लगी।
जी हां। हुआ यूं कि इस वीक नच बलिए 8 के मंच पर बॅालीवुड स्पेशल वीक होगा। इस मौके पर सोनाक्षी को जीनत अमान के सांग पर परफॅार्म करना था।लेकिन शूटिंग के दौरान सोनाक्षी को स्टार की तरह ट्रीट नहीं किया गया।

वैसे आपको बता दें कि रियलिटी शो के एक एपिसोड की शूटिंग के लिए कई घंटो का इंतजार करना पड़ता है।इस बार भी ठीक ऐसा ही हुआ। सोनाक्षी को अपने दूसरे प्रोफेशनल वर्क के लिए सेट पर से काम खत्म करके जल्दी निकलना था।
लेकिन उनका एक्ट दो घंटे देरी से शुरू हुआ।8 बजे उनके डांस की शूटिंग होनी थी। लेकिन इस पूरे एपिसोड को खत्म होते हुए 11 बज गए।
उन्होंने तुरंत इस शूटिंग के दौरान 10 बजे पोस्ट किया कि मुझे ऐसे लोगों से नफरत है जो दूसरों के काम और समय की कदर नहीं करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार वह सेट पर से जाना चाहती थी।
लेकिन उन्हें जबरदस्ती रोका गया। गौरतलब है कि इन सारे विवादों के बीच इस वीक नच के मंच पर आपको ढेर सारा मसाला देखने को मिलेगा। इस वीक नच के मंच पर कई सारे ट्विस्ट नजर आयेंगे वो भी बॅालीवुड वीक के साथ...


Click it and Unblock the Notifications











