..................... Sonakshi Sinha at The Kapil Sharma Show for promotion of Akira - Hindi Filmibeat

इस सुपरस्टार की क्या किस्मत..एक एक्ट्रेस बनीं 'पत्नी' तो एक बनीं 'बहन'!

By Shivani Verma

टेलिवीज़न के सुपरस्टार द कपिल शर्मा की किस्मत का तो कहना ही क्या। एक तरफ सुपर हॉट एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से शादी दो दूसरी तरफ 'दबंग' गर्ल बन गई बहन। जी हां..पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस जब इस शो पर आईं थीं तो मज़ाक-मज़ाक में कपिल और जैकलीन की शादी करा दी गई थी।

Kapil

तो वहीं इस बार दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इनकी बहन गईं। दरअसल, सोनाक्षी अपनी आने वाली फिल्म 'अकिरा' का प्रमोशन करने के लिए द कपिल शर्मा शो के सेट पर पहुंची थीं, जहां उन्होंने कपिल के हाथ पर राखी बांध दी। एक सीन के दौरान सोनाक्षी को सेट पर ही सोफे पर आराम करते देखा गया।

टीवी का ये क्यूट कपल गोवा में कर रहा एंजॉय..एक्ट्रेस का दिखा हॉट लुक!

इसके अलावा, वे सुमोना चक्रवर्ती और दूसरे स्टार्स के साथ भी मस्ती करती नजर आई।हालांकि, जैसे ही सोनाक्षी के हाथ में कपिल ने राखी देखी तो वे बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। दोनों की इस की इस केमिस्ट्री को देख ऑडियंस ने खूब ठहाके लगाए।

आपको बता दें कि ए आर मुरूगडॉस के डायरेक्टर में बनी 'अकीरा' 2 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में सोनाक्षी के अलावा, अनुराग कश्यप, कोंकणा सेन शर्मा और अमित साध भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X