सोनाक्षी ने डाएंड्रा और गौतम को सरेआम कराया किस!
बिग बॉस 8 के लव कपल गौतम व डाएंड्रा कुछ दिनों पहले बाथरुम में एक दूसरे के साथ लॉक देखे गये। अब बंद दरवाजे के अंदर क्या हुआ ये तो किसी को नहीं पता हालांकि उनकी तेज सासों को सुनकर तो कुछ यही लग रहा था कि दोनों एक दूसरे के इतने करीब थे कि उनकी सांसे तेज हो गयी। लेकिन अब सबके सामने डाएंड्रा और गौतम एक दूसरे के करीब होकर एक दूसरे को किस करते देखे जाएंगे।
और ऐसा होगा आज यानी 30 नवंबर के एपिसोड में जब सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म एक्शन जैक्सन के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के मंच पर आएंगी। अजय देवगन अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते इस प्रमोशन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे लेकिन सोनाक्षी जो कि सलमान खान के बेहद करीब हैं वो जरुर अपनी फिल्म को प्रमोट करने बिगबॉस के मंच पर आएंगी।
सोनाक्षी बिग बॉस के प्रतिभागियों को कुछ अलग अलग टास्क देंगी जिसके दौरान गौतम व डाएंड्रा को किस करने को भी कहा जाएगा। डाएंड्रा जिन्होंने सभी के सामने गौतम को ये कहा भी है कि वो गौतम को घर के लॉन में किस कर सकती हैं उनकी ये बात भी पूरी हो जाएगी और वहीं गौतम व डाएंड्रा को लेकर घर में जो भी बातें चल रही हैं उन्हें भी शायद विराम मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications












