इंडियन आईडल में सोनाक्षी पहुंची 'जोकर' के साथ

इस शुक्रवार को इंडियन आईडल के फाईनल चारों कंटस्टेंट्स देवेंद्र , पूर्वी (चंडीगढ़), विपुल मेहता (अमृतसर) और अमित कुमार के बीच दो कव्वाली राउंड होंगे और उसके बाद चारों कंटस्टेंट्स मिलकर 15 अगस्त के मौके पर कुछ देशभक्ति के गीत भी गाएंगे। सोनाक्षी तो इन फाइनलिस्ट की आवाज और गायिकी की फैन हो गईं। सारे सिंगर्स ने एक से बढ़कर एक गाने सुनाए और फाइनल्स में जाने के लिए अपनी जान लगा दी।
इस एपिसोड में प्रितिभागियों ने स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए मां तुझे सलाम, मेरा रंग दे बसंती चोला, सुनो गौर से दुनिया वालों जैसे देशभक्ति के गीत गाए औऱ साथ ही कव्वाली राउंड में दमा दम मस्त कलंदर, सजना तैनू अंखियां उडीक दिया और अल्लाह हू अल्लाह हू जैसी मशहूर कव्वालियों से समां बाध दिया।
प्रतिभागियों के गानों को मजा लेने के बाद सोनाक्षी ने अपनी फिल्म जोकर के बारे में भी बताया। हाल ही में 'जोकर' फिल्म की सेंसर बोर्ड के सामने स्क्रीनिंग हुई और सेंसर बोर्ड द्वारा जोकर को यू सर्टिफिकेट दिया गया। काफी समय बाद अब सिनेमाघरों में लोग अपने परिवार के साथ जाकर फिल्म का मजा ले सकेंगे।
इंडियन आईडल 6 शो का समापन सितम्बर माह में होगा। शुक्रवार को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड के अंत में सोनाक्षी के साथ आशा ताई, अनु मलिक, सलीम मर्चेंट और सुनिधी चौहान ने मिलकर वंदे मातरम गाकर 15 अगस्त मनाया। साथ ही सोनाक्षी ने चारों फाइनलिस्ट को अपनी शुभकामनाएं दीं।


Click it and Unblock the Notifications











