#Me Too अनु मलिक को इंडियन आइडल में लाने का मतलब 'चूहा गटर में वापस आ चुका है'

पिछले साल मी टू मूवमेंट को लेकर बॅालीवुड के कई स्टार्स के नाम सामने आए। इनमें से एक आरोप सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक पर भी लगा। जिसके बाद उन्हें इंडियन आइडल में बतौर जज खुद को हटाना पड़ा। चैनल के दबाव के कारण उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा। अब जब इंडियन आइडल का नया सीजन आने की तैयारी हो रही है।

तो खबर आ रही है कि अनु मलिक एक बार फिर इस शो को जज करते हुए नजर आयेंगे। इस पर सिंगर सोना मोहपात्रा ने अनु मलिक को चूहा बताया है। बीते साल सिंगर सोना और श्वेता पंडित ने मी टू मूवमेंट के तहत अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उनकी वापसी से सोना बेहद नाराज हैं।

Sona mohapatra, Anu Malik,

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सोनी टीवी द्वारा अनु मलिक को दोबारा अपने शो पर बुला लेना उन लोगों के मुंह पर थप्पड़ है जो भारत में अपने बच्चों के लिए बेहतर और सुरक्षित भविष्य चाहते हैं।

हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने कहा है कि चूहा गटर में वापस आ गया है। ज्ञात हो कि अनु मलिक साल 2004 से इंडियन आइडल के हर सीजन को जज किया है। इस वजह से उन्हें फिर से लाया जा रहा है। हालांकि वापसी पर अनु मलिक और चैनल की तरफ से कोई जानकारी नहीं आयी है।

आपको याद दिलाते हुए चलते हैं कि मी टू के आरोप से ये बड़े नाम भी घिरे हुए हैं..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X