..................... Son Pari fruity Fame Tanvi Hegde Stunning Transformation Leaves Fans Shocked son pari in boycut hairstyle - Hindi Filmibeat

26 सालों में क्या से क्या हो गई 'सोन परी' की 'फ्रूटी', गेमर बनकर कराया बॉयकट हेयरस्टाइल, कमाती है करोड़ों

Son Pari Fruity Transformation: 90s किड्स के लिए टीवी के पुराने शोज सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि बचपन की सबसे खूबसूरत यादों का हिस्सा हैं। उस दौर में टीवी पर आने वाले कई ऐसे शोज थे, जिन्हें देखने के लिए बच्चे समय से पहले होमवर्क खत्म कर लिया करते थे। उन्हीं में से एक था 'सोन परी', जिसने बच्चों के दिलों पर सालों तक राज किया। इस शो में फ्रूटी खुराना का किरदार निभाने वाली छोटी सी बच्ची तनवी हेगड़े इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि उनका लुक पहले से काफी बदल चुका है।

Son Pari Fruity Transformation

पूरा तरह बदल चुका है तनवी हेगड़े का लुक

दरअसल, हाल ही में तनवी हेगड़े की एक रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में उन्होंने अपने बचपन से लेकर अब तक की कई तस्वीरें शेयर कीं। जैसे ही लोगों ने उन्हें देखा, उन्हें 'सोन परी' वाली फ्रूटी याद आ गई। हालांकि अब तनवी पहले जैसी बिल्कुल नहीं दिखतीं। उम्र बढ़ने के साथ उनका पूरा लुक बदल चुका है और कई लोग तो पहली नजर में उन्हें पहचान ही नहीं पाए।

तनवी हेगड़े ने करवाया नया हेयरकट

लेकिन सबसे ज्यादा जो ध्यान खींच रहा है वह उनका नया हेयरकट है। तनवी ने हाल ही में बॉयकट करवा लिया है। उनका लुक काफी हैरान कर देने वाला है और काफी लोग तो उनके नए अंदाज की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि तुम्हें क्या हो गया है फ्रूटी?

'सोन परी' में तनवी हेगड़े ने जिस मासूमियत के साथ फ्रूटी का किरदार निभाया था, उसने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी थी। उस समय शायद ही कोई बच्चा होगा जिसने यह शो न देखा हो। यही वजह है कि आज भी लोग उन्हें उनके असली नाम से ज्यादा फ्रूटी के नाम से जानते हैं।

एक्टिंग से दूर हो चुकी हैं तनवी हेगड़े

हालांकि अब तनवी एक्टिंग की दुनिया से काफी दूर हो चुकी हैं। लंबे समय से वह किसी टीवी शो या बॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2021 में आई मराठी फिल्म 'अलिप्त' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने पूरी तरीके से इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

गेमिंग से छाप रही हैं पैसा

आज तनवी हेगड़े गेमिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि वह अब फुल टाइम गेमर बन चुकी हैं। उनका खुद का यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए नए-नए वीडियो गेम खेलती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है और गेमिंग से वह अच्छी कमाई कर रही हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X