दूसरी शादी के 2 साल बाद मां बनने को तैयार भोली भाली नव्या, दिखाया इतना बड़ा बेबी बंप

Soumya Seth

Soumya Seth Pregnancy Announcement: टीवी सीरियल नव्या (Navya) से घर घर में अपनी एक खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सौम्या सेठ (Soumya Seth) की जिंदगी में एक बार फिर से खुशियों ने दरवाजा खटखटाया है। दरअसल आपको बता दें की एक्ट्रेस जल्दी ही दूसरी बार मां बनने वाली है। इस बात का ऐलान उन्होंने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम (Soumya Seth Instagram) अकाउंट से एक क्यूट फैमिली वीडियो शेयर करते हुए किया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वीडियो में सौम्या सेठ को पति और बेटे के साथ में देखा जा रहा है। बाद में कैमरे की तरफ तीनों घूम जाते हैं और एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई फैंस को गुड न्यूज़ दे देती है। जब से एक्ट्रेस ने दूसरे बच्चे के आने की गुड न्यूज़ अपने फैन्स के साथ में शेयर की है तभी से उनको बधाइयां मिल रही है।

प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट के इस वीडियो पर सौम्या सेठ ने कैप्शन में लिखा कि "जल्दी ही हम चार लोगों की पार्टी होंगे। हमारा दिल बहुत भरा हुआ है और जल्दी ही हमारे हाथ और भी ज्यादा भरे हुए हो जाएंगे।" फैन्स भी सौम्या सेठ की इस पोस्ट पर लगातार प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। विक्रांत मैसी से लेकर किश्वर मर्चेंट ने भी उनको बधाई दी है।

सौम्या सेठ की बात करें तो आपको बता दें कि साल 2017 में उन्होंने अरुण कपूर के साथ में शादी कर ली थी। बाद में उनको एक बेटा हुआ और शादी के 2 साल बाद 2019 में दोनों का तलाक हो गया। 2023 में एक्ट्रेस ने शुभम चुहाड़िया के साथ में दूसरी शादी की और अब 2 साल के बाद एक बार फिर से एक्ट्रेस मां बनने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X