अर्चना-मानव की जिंदगी में एक नया तूफान- वन्दू की वापसी

कई साल पहले अर्चना और मानव के बेटे सोहम को लेकर उसकी बहन वन्दू नदी में कूद गई थी और उसी वजह से मानव अर्चना से नाराज होकर उससे दूर हो गया। मानव को हमेशा लगा कि सोहम को खो देने की वजह अर्चना है। अपनी दोनों बेटियों तेजू और ओवी के जन्म के तुरंत बाद ही अपनी दोनों बेटियों ओर अपने माता पिता के साथ मानव ने भारत छोड़ दिया और अर्चना अकेली भारत में रह गई। लेकिन फिर सालों बाद अपने ऑफिस के काम के सिलसिले में मानव को वापस भारत आना पड़ा और साथ ही उसका पूरा परिवार भी भारत आ गया। कोर्ट द्वारा तलाक के लिए अर्चना और मानव को छह महीने तक एक साथ रहने का फैसला दिया गया।
आज 8 अगस्त के शो में दोबारा से वन्दू की एंट्री होगी। उसके साथ एक गांव का आदमी भी नज़र आया जो कि उसका पति लग रहा था और साथ ही वो बार बार सिर्फ लल्ला से मिलने की जिद कर रही थी। अब ये लल्ला कौन है? कहीं यही सोहम तो नहीं? और वन्दू ने क्या दूसरी शादी कर ली आखिर इतने साल वन्दू थी कहां? इन सब सवालों से आप आज खुद को घिरा हुआ पाएंगे।
अर्चना-मानव के रिश्ते में ये नया तूफान क्या रंग लाएगा? क्या अर्चना और मानव अपने बेटे सोहम को फिर से पा लेंगे इन सवालों का जवाब इस हफ्ते के एपिसोड में मिलेगा। तो देखिये अर्चना और मानव का 'पवित्र रिश्ता' रात 9 बजे जीटीवी पर।


Click it and Unblock the Notifications











