सोफिया नहीं मानेंगी हार, अरमान को दिलाकर रहेंगी सज़ा!
सोफिया और अरमान के बीच बिग बॉस 7 के दौरान काफी झगड़े हुए। सोफिया ने बिग बॉस से बाहर आने के बाद अरमान के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई और कहा कि अरमान ने सोफिया पर बेवजह हाथ उठाने की कोशिश की और उन्हें काफी गालियां भी दीं। सोफिया ने ये भी कहा कि अरमान बहुत ही बद्तमीजी के साथ महिलाओं से बात करते हैं और उन्हें सजा मिलनी चाहिए। सोफिया कि शिकायत के चलते पुलिस ने अरमान को बिग बॉस के घर से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पूछ ताछ के चलते बाहर लेकर आई। बाहर आने के बाद अरमान को बेल मिल गयी और वो दोबारा से बिग बॉस में प्रवेश कर गये। इस बात से जहां एक और घरवाले खुश थे वहीं सोफिया काफी नाराज हो गयीं। उन्होंने कहा कि वो इतनी आसानी से हार नहीं मानने वाली हैं।
सोफिया के इस केस को लेकर अरमान के घरवालों का कहना है कि सोफिया सिर्फ ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं। लेकिन सोफिया का कहना है कि उन्हें पब्लिसिटी की जरुरत नहीं है। वो सिर्फ वही करती हैं जो सही है। अरमान ने उनपर कई बार अटैक करने की कोशिश की उन्हें भी ये पता होना चाहिए कि लड़कियों की इज्जत करनी चाहिए। वो इतनी भी कमजोर नहीं कि सबकुछ सहकर चुप बैठ जाएंगी। फिल्हाल तो अरमान बिग बॉस के घर में आने के बाद इस हफ्ते के एलिमिनेशन के दौरान बाहर कर दिये गये। लेकिन अब अरमान के बाहर आने के बाद सोफिया क्या क्या करती हैं ये सोचने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
