बिग बॉस के सफर ने बहुत कुछ समझा दिया- सोफिया!
सोफिया के घर से बाहर आने के बाद घर का कोई सदस्य कुछ खास परेशा नहीं दिखा। क्योंकि घर में सभी सदस्यों को यही लगता था कि सोफिया कुछ ज्यादा ही कंफ्यूज रहती हैं और उनकी कंफ्यूजन की वजह से घर के सदस्यों के बीच अक्सर झगड़े हो जाता करते हैं। सोफिया वैसे भी घर में लड़ाई झगड़ों से काफी परेशान थीं और जल्द से जल्द बाहर जाना चाहती थीं। लेकिन कहीं ना कहीं सोफिया ये भी चाहती थीं कि वो अरमान से बाद में जाएं। यानी उनका कहना था अरमान को पहले जाना चाहिए।
सोफिया ने घर से बाहर आने के बाद कहा "मैंने बिग बॉस के किसी भी सीजन का कोई एपिसोड नहीं देखा था। लेकिन घर में आने के बद मैं बहुत कुछ सीखा। जितने भी दिन मैं बिग बॉस में रही मैंने अलग अलग लोगों के साथ रहकर काफी कुछ नया देखा और सीखा। मैं घर में बिताए गए एक भी पल को रिग्रेट नहीं करती हूं। हालांकि घर में मेरे बहुत से झगड़े हुए लेकिन फिर भी ये एक अच्छा सफर था।"


Click it and Unblock the Notifications
