बिग बॉस पर सोफिया हयात बोलीं 'सलमान खान करते हैं ओवर एक्टिंग, उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए'
बिग बॉस ओटीटी जमकर धूम मचा रहा है। इस बार करण जौहर बिग बॉस को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस के इतिहास में करण जौहर को पहली बार ये मौका मिला है। इस पर बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने रिएक्ट किया। मीडिया से बातचीत में सोफिया हयात ने कहा कि करण जौहर अच्छा होस्ट कर रहे हैं और उन्हें ही बिग बॉस की कमान संभाल लेनी चाहिए।
इतना ही नहीं एक बार फिर सोफिया हयात ने सुपरस्टार सलमान खान से पंगा लिया। उन्होंने सलमान खान को लेकर टिप्पणी की जो कि सलमान खान के फैन को जरा रास नहीं आई है। दरअसल करण जौहर की मेजबानी की तारीफ करते हुए सलमान खान पर सोफिया हयात ने निशाना साधा।

हाल में ही मीडिया से बातचीत में सोफिया हयात ने कहा कि करण जौहर को होस्ट करते हुए देखना अच्छा लग रहा है। वह सलमान खान की तरह ओवर एक्टिंग भी नहीं करते। सलमान खान का अब इतना दम नहीं रहा, उन्हें तो रिटायर हो जाना चाहिए। करण जौहर बहुत अच्छे लग रहे हैं एकदम रियल दिख रहे हैं।

सलमान खान को रिटायर हो जाना चाहिए
सोफिया हयात ने कहा कि करण जौहर को होस्टिंग का अच्छा अनुभव है। वह कॉफी विद करण जैसे टॉक शो के जरिए लंबे समय से होस्टिंग करते दिखाई दे रहे हैं। अब बिग बॉस के आने वाले सीजन से सलमान खान को रेस्ट लेना चाहिए।

सलमान खान करेंगे होस्ट तो मैं कभी नहीं जाऊंगी बिग बॉस में
इतना ही नहीं सोफिया हयात ने ये भी कहा कि अगर करण जौहर बिग बॉस को होस्ट करते हैं तो वह दोबारा भी बिग बॉस में हिस्सा ले लेंगी। वह कहती हैं कि, अगर सलमान खान ही बिग बॉस को होस्ट करेंगे तो वह इसमें हिस्सा लेने की कोई दिलचस्पी नहीं रखती।

बिग बॉस ओटीटी
इस बार पहली बार बिग बॉस डिजिटल तौर पर देखा जा रहा है। जिसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। इसके ग्रैंड प्रीमियर में मलाइका अरोड़ा जैसी हस्तियों ने चार चांद लगाए थे।

पॉपुलर कंटेस्टेंट
बिग बॉस ओटीटी में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है। जिसमें शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी, अक्षरा सिंह, सीमा तपाड़िया, दिव्या अग्रवाल से लेकर प्रतीक समेत कई पॉपुलर कंटेस्टेंट ने करण जौहर के शो में भाग लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











