सोफिया की शिकायत से बिगबॉस की टीआरपी खतरे में!

कलर्स के सबसे पॉपुलर विवादित शो 'बिग बॉस साथ-7' का झगड़ा इस बार थाने पहुंच गया है जिसकी वजह से कलर्स वालों को थोड़ी टेंशन हो गयी है, क्योंकि इससे शो की टीआरपी पर निश्चित तौर पर फर्क पड़ने वाला है।

सूत्रों के मुताबिक चैनल वालों को लगने लगा है कि फैमिली चैनल के इस विवादित शो को लोग अब लोग ज्यादा देखने से परहेज करेंगे क्योंकि सोफिया की हरकत बताने के लिए काफी है कि शो के अंदर काफी हिंसक चीजें होती है जो कि बच्चों और युवाओं पर गलत असर डाल सकती हैं।

बिग बॉस पर पहले ही अश्लीलता और हिंसक होने का आरोप लग चुका है लेकिन हर बार बिग बॉस ने अपने को कई तर्क देकर पाक-साफ सिद्द कर दिया है लेकिन इस बार ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई प्रतियोगी सीधे बिग बॉस से निकलकर पुलिस स्टेशन पहुंच गया।

कहा जा रहा है कि इस निगेटिव कदम से हो सकता है कि अगले साल से बिग बॉस का प्रसारण हो ही ना। फिलहाल तो इन सारी बातों से टीवी गलियारों में चर्चा गर्म है। हालांकि इस सिलसिले में चैनल की ओर से अभी कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया हयात ने रियलिटी शो 'बिग बॉस साथ-7' के सहयोगी प्रतिभागी अरमान कोहली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह जानकारी इस ब्रिटिश अभिनेत्री-गायिका की मैनेजर ने दी है। शिकायत यहां बुधवार को दर्ज कराई गई। शिकायत शो में अरमान के सोफिया के साथ कथित हिंसक व्यवहार करने के चलते दर्ज कराई गई है।

सोफिया की मैनेजर ने गुरुवार को बताया, "सोफिया ने अरमान के खिलाफ सांता क्रुज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इस मसले पर आगे की योजना पर चर्चा करने के लिए वह एक प्रेस कांफ्रेंस रखेंगी।"उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "सांता क्रुज पुलिस बहुत पेशेवर और विनम्र है।"सोफिया 'बिग बॉस साथ-7' से पिछले सप्ताह बेदखल कर दी गईं। शो में रहने के दौरान उनके और अरमान के बीच बहस छिड़ गई थी। बहस के दौरान ही अरमान ने सोफी के चेहरे पर चोट पहुंचाई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X