बिग बॉस 7 से बाहर हुईं सोफिया, किसी को फर्क नहीं पड़ा!
सोफिया के साथ इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुशाल, काम्या, एंडी और अरमान नॉमिनेट हुए थे। इन चारों में से सबसे कम वोट पाकर सोफिया घर से बाहर हो गयीं। सोफिया इस हफ्ते गुरुवार के दिन ही घर से बाहर जाने की मांग कर रही थीं क्योंकि उनका अरमान कोहली के साथ जमकर झगड़ा हुआ था और अरमान ने उन्हें काफी उल्टा सीधा भी कहा। इसके बाद सोफिया ने भी अरमान के साथ काफी बुरी तरह से बर्ताव किया और अपना सामना पैक करके बिग बॉस के कहा कि वो सोफिया को घर से बाहर जाने कि इजाजत दें। लेकिन बिग बॉस ने सोफिया की बात नहीं मानी और उन्हें कंफेशन रुम में बुलाकर काफी समझाया।
सोफिया के घर से बाहर जाने के दौरान घर से सभी सदस्य नॉर्मल ही थे। हालांकि घरवालों को थोड़ा सा बुरा लगा क्योंकि हाल ही में शुक्रवार को सोफिया का जन्मदिन सभी ने मिलकर मनाया था लेकिन बाद में सभी नॉर्मल हो गये। जब सलमान खान ने शनिवार के एपिसोड के दौरान सोफिया को घर से बाहर बुलाया तो सभी ने मुस्कुराते हुए सोफिया को बाय बाय कहा और सोफिया ने सभी को शुभकामनाएँ दीं। यहां तक कि सोफिया अरमान से भी गले मिलकर गयीं।


Click it and Unblock the Notifications
